RSCIT Result 2026: rkcl.vmou.ac.in पर ऐसे चेक करें 4 और 11 अक्टूबर की परीक्षा का स्कोरकार्ड PDF

Last Updated: Nov 16, 2026, 12:11 IST

VMOU RSCIT Result 2026: अभ्यर्थी VMOU की आधिकारिक वेबसाइट rkcl.vmou.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकेंगे। स्कोर चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को अपना जिला और रोल नंबर या नाम और जन्मतिथि दर्ज करना होगा। 

VMOU RSCIT Result 2026 Check करें।
VMOU RSCIT Result 2026 Check करें।

VMOU RSCIT Result 2026: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा जल्द ही 4 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित हुई आरएससीआईटी परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने वाला है। परीक्षार्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट rkcl.vmou.ac.in पर जाकर आसानी से देख सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने जिले का चयन करना होगा और फिर अपने रोल नंबर या नाम और जन्मतिथि का उपयोग करके अपना रिजल्ट देखना होगा।

rkcl.vmou.ac.in result 2026 Download Link 

आरएससीआईटी रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक rkcl.vmou.ac.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

RSCIT 2026 Result Link

क्लिक करें

RSCIT 2026 Certificate Download Link

क्लिक करें

RSCIT result by roll number or name: कैसे चेक करें स्कोर?

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम देख और स्कोरकार्ड की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

  • सबसे पहले VMOU की आधिकारिक वेबसाइट rkcl.vmou.ac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर अपनी परीक्षा तिथि का चयन करें और "View Result" लिंक पर क्लिक करें।

  • इसके बाद अपना जिला (District) चुनें।

  • अब रिजल्ट खोजने के लिए दिए गए विकल्पों में से किसी एक को चुनें - Search By Roll No (रोल नंबर द्वारा) या Search by Name and Date of Birth (नाम और जन्मतिथि द्वारा)।

  • आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद "View Result" पर क्लिक करें। आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करके रख लें।

RSCIT Passing Marks 2026: पास होने के लिए कितने फीसदी मार्क्स चाहिए?

आरएससीआईटी (RSCIT) परीक्षा के अंक और पास होने के मापदंड निम्नलिखित हैं:

  • लिखित परीक्षा: लिखित परीक्षा कुल 70 अंकों की होती है, जिसमें 35 प्रश्न शामिल होते हैं (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का)। इसमें पास होने के लिए उम्मीदवारों को 70 में से कम से कम 28 अंक (यानी न्यूनतम 14 प्रश्न सही) हासिल करना आवश्यक है।

  • प्रैक्टिकल परीक्षा: यह परीक्षा 30 अंकों की होती है, जिसमें पास होने के लिए न्यूनतम 12 अंक पाना अनिवार्य है।

  • कुल न्यूनतम अंक: परीक्षा पास करने हेतु कुल 100 अंकों में से कम से कम 40 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

  • नेगेटिव मार्किंग: आरएससीआईटी की लिखित परीक्षा में किसी भी प्रकार का Negative Marking नहीं होती है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 16, 2026, 12:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News