NIFT 2027: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, जानें फीस और नया शेड्यूल

Last Updated: Nov 16, 2026, 12:13 IST

NIFT Entrance Exam 2027 Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NIFT एंट्रेंस एग्जाम 2027 (NIFTEE-2027) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ाकर 24 नवंबर 2026 कर दी गई है। फैशन डिजाइनिंग कोर्सेज में एडमिशन लेने वाले छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

NIFT Entrance Exam 2027 Update
NIFT Entrance Exam 2027 Update

NIFT 2027 Registration Date Extended: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बेहद इंपॉर्टेंट अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सेशन 2027-28 के लिए आयोजित होने वाले NIFTEE-2027 यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

जो छात्र फैशन, डिजाइनिंग, टेक्नोलॉजी या मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। साथ ही, वे किसी कारणवश अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे, वे अब आराम से वेबसाइट पर जाकर कर सकते है। सभी छात्र एग्जाम से जुड़े रिवाइज्ड शेड्यूल, कैटेगरी-वाइज रजिस्ट्रेशन फीस और पूरी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में यहां से जान सकते हैं। 

NIFTEE 2027 Revised Schedule: मुख्य डेट्स की डिटेल्ड टेबल 

एनटीए (NTA) द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, NIFT 2027 के लिए रिवाइज्ड डेट्स और शेड्यूल के बारे में जानने के लिए यहां से देखें। 

प्रवेश प्रक्रिया गतिविधि 

पहले निर्धारित डेट्स 

रिवाइज्ड डेट्स 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

16 नवंबर 2026

24 नवंबर 2026

लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

17 से 21 नवंबर 2026

25 नवंबर से 29 नवंबर 2026

एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो

22 से 25 नवंबर 2026

30 नवंबर से 02 दिसंबर 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

exams.nta.nic.in/niftee/ 

exams.nta.nic.in/niftee/ 

NIFTEE 2027 Application Form Last Date Notice - यहां क्लिक करें 

कोर्स के अनुसार कैटेगरी-वाइज रजिस्ट्रेशन फीस 

NIFT 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय अलग-अलग कोर्सेस और कैटेगरियों के आधार पर निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस की डिटेल्स नीचे दी गई है। 

1. सिंगल प्रोग्राम (Single Program) के लिए फीस 

  • जनरल, ओबीसी (NCL), ईडब्ल्यूएस कैटेगरी: 2,000
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) / पीडब्ल्यूडी कैटेगरी: 500
  • एनआरआई / फॉरेन नेशनल / ओसीआई / पीआईओ / सार्क (NRI/Foreign National/OCI/PIO/SAARC): 11,100

2. दो प्रोग्राम (जैसे B.Des. + B.F.Tech. या M.F.M. + M.Des.) के संयुक्त रजिस्ट्रेशन के लिए फीस

  • जनरल, ओबीसी (NCL), ईडब्ल्यूएस कैटेगरी: 3,000
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी / पीडब्ल्यूडी कैटेगरी: 750

NIFT 2027 के लिए करेक्शन विंडो और जरूरी निर्देश

करेक्शन का मौका: यदि फॉर्म भरते समय आपके नाम, शैक्षणिक योग्यता या अन्य डिटेल्स में कोई गलती हो गई है, तो आप 30 नवंबर से 02 दिसंबर 2026 के बीच करेक्शन विंडो के माध्यम से उसमें करेक्शन कर सकते हैं।

  • फाइनल मौका: एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह करेक्शन प्रक्रिया का फाइनल मौका होगा, इसके बाद फॉर्म में किसी भी तरह के बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • हेल्पलाइन सहायता: यदि रजिस्ट्रेशन करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना करना पड़े, तो छात्र एनटीए के हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या nift@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

NIFT 2027 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

छात्र फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके NIFT 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

  1. NTA NIFT की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee/ पर क्लिक करें। 
  2. होमपेज पर दिए गए 'NIFTEE-2027 Registration' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए यूजर के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
  4. इसके बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें। 
  5. फॉर्म फिल करने के बाद अपनी पसंद के अनुसार कोर्स को चुनें।
  6. निर्धारित कैटेगरी-वाइज रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें। 
  7. फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

यहां भी पढ़े: JEE Advanced 2027 Exam Date जारी; मिलेंगे सिर्फ दो मौके, jeeadv.ac.in पर देखें लेटेस्ट अपडेट

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 16, 2026, 12:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News