ICC ने 2035 तक के बड़े टूर्नामेंट का शेड्यूल किया जारी, भारत को मिली ये दो बड़ी मेजबानी

Last Updated: Nov 16, 2026, 12:57 IST

ICC ने साल 2035 तक होने वाले मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट्स का शेड्यूल जारी कर दिया है। इंडोनेशिया के बाली में हुई ICC बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 

2035 तक ICC टूर्नामेंट्स का पूरा शेड्यूल
2035 तक ICC टूर्नामेंट्स का पूरा शेड्यूल

ICC ने साल 2035 तक होने वाले मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट्स का शेड्यूल तय कर दिया है। इंडोनेशिया के बाली में हुई ICC बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। नए कैलेंडर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल की तारीखों और मेजबान देशों की जानकारी दी गई है।

इस शेड्यूल में भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए भी अच्छी खबर है। भारत को आने वाले वर्षों में दो बड़े ICC टूर्नामेंट्स की मेजबानी मिलेगी। ICC का यह कार्यक्रम 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से शुरू होकर 2035 के वनडे वर्ल्ड कप तक चलेगा।

2028 और 2030 में कहां होगा T20WC?

T20 वर्ल्ड कप का अगला संस्करण 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जाएगा। टूर्नामेंट 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद 2030 में इस टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड मिलकर करेंगे। यह प्रतियोगिता 4 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित होगी।

इसके बाद 2032 और 2034 में भी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। हालांकि, इन दोनों संस्करणों के लिए मेजबान देशों के नाम अभी तय नहीं किए गए हैं। इनके मुकाबले अक्टूबर-नवंबर और जुलाई-अगस्त के दौरान होंगे।

भारत और बांग्लादेश में होगा 2031 का वनडे WC

वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है। 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले टूर्नामेंट के बाद यह प्रतियोगिता भारतीय उपमहाद्वीप में लौटेगी। साल 2031 में भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन करेंगे। इसके मुकाबले 9 अक्टूबर से 23 नवंबर तक खेले जाएंगे।

वहीं, 2035 में होने वाले अगले वनडे वर्ल्ड कप की तारीखें भी तय कर दी गई हैं। यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 18 नवंबर के बीच आयोजित होगा। हालांकि, इसकी मेजबानी किस देश को मिलेगी, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है।

WTC फाइनल के लिए भी तय हुआ शेड्यूल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल पहले की तरह हर दो साल में खेला जाता रहेगा। ICC ने 2035 तक इसके आयोजन का कैलेंडर भी जारी कर दिया है।

साल 2029 और 2031 के WTC फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड करेगा। दोनों फाइनल जून में खेले जाएंगे। वहीं, 2033 और 2035 के फाइनल के लिए मेजबान देशों का ऐलान बाद में किया जाएगा। इन दोनों संस्करणों का आयोजन भी जून में ही प्रस्तावित है।

2029 में भारत में होगी चैंपियंस ट्रॉफी

चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी भारत को मिली है। साल 2029 में होने वाला यह टूर्नामेंट 9 से 28 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इसके बाद 2033 में चैंपियंस ट्रॉफी का अगला संस्करण आयोजित होगा। हालांकि, उस टूर्नामेंट के वेन्यू को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

2035 तक ICC टूर्नामेंट्स का पूरा शेड्यूल

साल

टूर्नामेंट

मेजबान देश

तारीख

2028

टी20 वर्ल्ड कप

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड

12 अक्टूबर-12 नवंबर

2029

WTC फाइनल

इंग्लैंड

8-12 जून

2029

चैंपियंस ट्रॉफी

भारत

9-28 अक्टूबर

2030

टी20 वर्ल्ड कप

इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड

4 जुलाई-4 अगस्त

2031

WTC फाइनल

इंग्लैंड

12-16 जून

2031

वनडे वर्ल्ड कप

भारत, बांग्लादेश

9 अक्टूबर-23 नवंबर

2032

टी20 वर्ल्ड कप

तय नहीं

14 अक्टूबर-14 नवंबर

2033

WTC फाइनल

तय नहीं

9-13 जून

2033

चैंपियंस ट्रॉफी

तय नहीं

2-23 अक्टूबर

2034

टी20 वर्ल्ड कप

तय नहीं

6 जुलाई-6 अगस्त

2035

WTC फाइनल

तय नहीं

7-11 जून

2035

वनडे वर्ल्ड कप

तय नहीं

2 अक्टूबर-18 नवंबर

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया वनडे वर्ल्ड कप का मौजूदा चैंपियन है। दक्षिण अफ्रीका के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब है, जबकि भारत टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का मौजूदा विजेता है।

IND vs NZ: टीम इंडिया में युवा तेज गेंदबाज की एंट्री, यह दिग्गज टेस्ट टीम से हुआ बाहर, देखें टीम

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 16, 2026, 12:57 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News