Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: झारखंड होम गार्ड के 457 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे करें Apply?

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: झारखंड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत 457 होम गार्ड के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 नवंबर 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 01 दिसंबर 2026 है। 

Nov 2, 2026, 14:32 IST
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, लातेहार ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर दिनांक 01 नवंबर 2026 को विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत 457 होम गार्ड के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। ये भर्तियां ग्रामीण और शहरों में की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 17 नवंबर 2026 से 01 दिसंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 Notification PDF 

झारखंड होम गार्ड पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले से कैंडिडेट्स को भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नोटिफिकेशन की PDF में पद का नाम, रिक्त पद, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। आप नीचे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

Related Stories

झारखंड होम गार्ड पद नोटिफिकेशन 2026 PDF डाउनलोड लिंक  

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

झारखंड होम गार्ड में 225 पुरुष और 221 महिला के पद शामिल है, जिसमें ग्रामीण के लिए 446 औप शहरी के लिए कुल 11 पद आरक्षित है। इन पदों के सलेक्शन में फिजिकल टेस्ट, हिंदी राइटिंग, टेक्निकल टेस्ट, मेरिट लिस्ट और पुलिस वेरिफिकेशन शामिल है। भर्ती की बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, लातेहार 
पद का नाम 
झारखंड होम गार्ड 
रिक्त पद 
457 
विज्ञापन संख्या 
01/2026
चयन के चरण 
फिजिकल टेस्ट, हिंदी राइटिंग, टेक्निकल टेस्ट, मेरिट लिस्ट और पुलिस वेरिफिकेशन
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
17 नवंबर 2026 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 
01 दिसंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट 
recruitment.jharkhand.gov.in

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 Eligibility Criteria 

झारखंड होम गार्ड पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 7वीं और 10वीं पास के अलावा टेक्निकल नॉलेज होना अनिवार्य है। आयु 01 जनवरी 2026 के अनुसार, 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस 100 रुपये रखी गई है। 

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

झारखंड होम गार्ड पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर Careers पर क्लिक करें। 

  • अब Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • Click here to Apply Online पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।