JK Bank Recruitment 2026: जम्मू एंड कश्मीर बैंक में पीओ और क्लर्क के 1397 पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें Apply

JK Bank Recruitment 2026: जम्मू एंड कश्मीर बैंक ने 07 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पीओ और क्लर्क के कुल 1397 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 07 नवंबर से 26 नवंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Nov 8, 2026, 20:52 IST
JK Bank Recruitment 2026
JK Bank Recruitment 2026

JK Bank Recruitment 2026: जम्मू एंड कश्मीर बैंक लिमिटेड ने दिनांक 07 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jkb.bank.in पर प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और बैंक एसोसिएट्स (क्लर्क) के कुल 1397 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये भर्तियां जम्मू एंड कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों में की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 नवंबर से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जम्मू एंड कश्मीर बैंक में 1397 पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। 

JK Bank Recruitment 2026 Apply Online 

जम्मू एंड कश्मीर बैंक में पीओ और क्लर्क पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। नोटिफिकेशन में पद का नाम, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

Related Stories

जम्मू एंड कश्मीर बैंक पीओ और क्लर्क पद 2026 आवेदन लिंक 

JK Bank Recruitment 2026 Notification PDF - हाइलाइट्स 

जम्मू एंड कश्मीर और लद्दाख में बैंक एसोसिएट्स (क्लर्क) के कुल 1054 पदों को भरा जाना है। इनमें जम्मू एंड कश्मीर में 1033 और लद्दाख में 21 पदों को भरा जाना है। जम्मू एंड कश्मीर और लद्दाख में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 343 पदों को भरा जाना है। इनमें जम्मू एंड कश्मीर में 323 और लद्दाख में 20 पद आरक्षित है। क्लर्क और पीओ पद के सलेक्शन में प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। भर्ती की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
जम्मू एंड कश्मीर बैंक
पद का नाम 
प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और बैंक एसोसिएट्स (क्लर्क)
रिक्त पदों की संख्या 
1397 
चयन के चरण 
प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू   
नोटिफिकेशन 
जारी 
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
07 नवंबर 2026 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 
26 नवंबर 2026 
ऑफिशियव वेबसाइट 
jkb.bank.in 

JK Bank Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

जम्मू एंड कश्मीर बैंक लिमिटेड में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और बैंक एसोसिएट्स (क्लर्क) के 1397 पदों के लिए अभ्यर्थियों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। इसके लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 20 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।   

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और वैकेंसी की डिटेल्स के लिए ऊपर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

JK Bank Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

जम्मू एंड कश्मीर बैंक पीओ और क्लर्क पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले जम्मू एंड कश्मीर बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट jkb.bank.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर Careers पर क्लिक करें। 

  • JK Bank Recruitment 2026 पर क्लिक करें।

  • Click here to Apply Online पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।