मैकेनिकल इंजीनियर हैं नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, UPSC में 33वीं रैंक लाकर बनी थीं IPS

IPS Laxmi Singh Story: IPS लक्ष्मी सिंह यूपी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर बन गई है क्योंकि उनकी गिनती दबंग पुलिस ऑफिसर में होती है। वह 2000 बैच की IPS ऑफिसर है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर कौैन है लक्ष्मी सिंह और उनका ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा? 

Nov 21, 2026, 17:06 IST
IPS Laxmi Singh
IPS Laxmi Singh

IPS Laxmi Singh Motivational Story in  Hindi: IPS लक्ष्मी सिंह उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली है। उनकी पढ़ाई की बात करें, तो लक्ष्मी ने अपनी स्कूली शिक्षा लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज से पूरी की। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद लक्ष्मी ने इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनिरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET), लखनऊ से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया और इसके लक्ष्मी ने इसके बाद समाज शास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। वह गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी है।  

लक्ष्मी सिंह के पति रह चुके हैं IPS 

लक्ष्मी सिंह के पति का नाम राजेश्वर सिंह है। वह वर्तमान में लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से भाजपा के विधायक है। राजेश्वर सिंह भी आईपीएस रह चुके हैं। पहले वह प्रवर्तन निदेशालय (ED) में ज्वाइंट डायरेक्टर थे और बाद में उन्होंने राजनीति की दुनिया में कदम रखा।   

Related Stories

कैसा रहा लक्ष्मी सिंह का करियर? 

IPS लक्ष्मी सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सिल्वर बटेन, गृह मंत्रालय से 9 एमएम की एक पिस्टल और मुख्यमंत्री से उत्कृष्ट सेवा में पुलिस पदक आवॉर्ड प्राप्त कर चुकी है। वह स्पेशल टास्क फोर्स यानी STF में DIG के पद पर भी रह चुकी हैं। लक्ष्मी विकास दुबे के मामले की भी जांच कर चुकी हैं। वह कई जिलों में पोस्टिंग के दौरान कई दुर्दांत अपराधियों का एनकाउंटर भी कर चुकी हैं। लक्ष्मी सिंह 2000 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी UPSC में ओवरऑल 33वीं रैंक थी। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।