MP High Court Grade 3 Admit Card 2026: एमपी हाई कोर्ट ग्रेड 3 एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

MP High Court Grade 3 Admit Card 2026: एमपी हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर असिस्टेंट ग्रेड 3 का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसके एग्जाम 23 नवंबर से 25 नवंबर 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे। एमपी हाई कोर्ट ग्रेड 3 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Nov 16, 2026, 22:49 IST
MP High Court Grade 3 Admit Card 2026
MP High Court Grade 3 Admit Card 2026

MP High Court Grade 3 Admit Card 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (MPHC), जबलपुर ने 16 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर असिस्टेंट ग्रेड 3 की प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसका एग्जाम 23 नवंबर से 25 नवंबर 2026 के बीच देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित किए जाएंगे। एमपी हाई कोर्ट इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1174 सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के रिक्त पदों को भरना चाहता है।

एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

MP High Court Grade 3 Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक 

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ग्रेड 3 की प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। 

Related Stories

एमपी हाई कोर्ट ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

MPHC Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

एमपी हाई कोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड 3 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 17 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त 2026 से 30 सितंबर 2026 के बीच स्वीकार किए गए थे। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (MPHC)
पद का नाम 
असिस्टेंट ग्रेड 3
रिक्त पद 
1174
परीक्षा का नाम 
एमपी हाई कोर्ट ग्रेड 3 परीक्षा 2026
एग्जाम स्टेज
प्रारंभिक परीक्षा
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 
16 नवंबर 2026
परीक्षा की तिथि 
23 नवंबर से 25 नवंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट 
mphc.gov.in

MP High Court Grade 3 Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एमपी हाई कोर्ट ग्रेड 3 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एमपी हाई कोर्ट  की ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और What’s New सेक्शन देखें। 

  • MP High Court Grade 3 Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड की PDF कंप्यूटर पर खुल जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।