MP Patwari Admit Card 2026 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पटवारी समेत अन्य पदों के लिए परीक्षा 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 2,106 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
MP Group 2 Sub Group 4 Admit Card 2026 Download Link
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव कर दिया है। पटवारी और अन्य पदों के लिए परीक्षा 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इस भर्ती में 2,106 पद हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, माता के नाम के पहले 2 अक्षर और आधार नंबर के आखिरी 4 अंक दर्ज करके लॉगिन करें। इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और सेंटर की जानकारी चेक कर लें।
|
MP Group 2 Sub Group 4 Admit Card 2026 Link
|
MPESB ग्रुप 2 सब-ग्रुप 4 पटवारी और अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर Test Admit Card - Group-2 Sub Group -4 Recruitment Test -2026 पर क्लिक करें।
अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
एमपी पटवारी एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उस पर दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। इसमें आमतौर पर नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, परीक्षा का नाम और पद, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए होते हैं। किसी भी जानकारी में गलती होने पर समय रहते संबंधित विभाग से संपर्क करें।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा तारीख, शिफ्ट और सेंटर चेक करें।
-
एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
-
परीक्षा के दिन प्रिंटेड एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी जरूर साथ ले जाएं।
-
संभव हो तो परीक्षा से एक दिन पहले परीक्षा केंद्र का पता देख लें।
-
एडमिट कार्ड में कोई गलती होने पर तुरंत MPESB से संपर्क करें।
