Bureaucratic Overhaul in Education Ministry: NEET-UG एग्जाम पेपर लीक प्रोटेस्ट को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक ढांचे यानी Education Ministry में बड़े बदलाव किए है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) तथा कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, Department of Higher Education और Department of School Education के टॉप अधिकारियों के कार्य करने के तरीकों में बदलाव किए गए है।
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: किसे मिली क्या जिम्मेदारी?
सरकार ने Department of Higher Education के सचिव विनीत जोशी का तबादला करते हुए उन्हें पंचायती राज मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया है। उनके स्थान पर राजस्थान कैडर के 1994 बैच के Senior IAS Officer नरेश पाल गंगवार को Department of Higher Education का नया सचिव बनाया गया है।
इसके साथ ही, Department of School Education and Literacy के सचिव पोस्ट पर कर्नाटक कैडर के IAS अधिकारी टी. के. अनिल कुमार को नियुक्त किया गया है।
Related Stories
Education Ministry Reshuffle Overview
NEET-UG एग्जाम पेपर लीक प्रोटेस्ट को लेकर सरकार ने Education Ministry में कई बड़े बदलाव किए है। छात्र इन्हें डिटेल में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
|
पोस्ट/ डिपार्टमेंट
|
नए अधिकारी
|
पहले के अधिकारी / ट्रांसफर
|
|
सचिव, Department of Higher Education
|
नरेश पाल गंगवार (IAS, 1994 बैच)
|
विनीत जोशी (पंचायती राज मंत्रालय में ट्रांसफर)
|
|
सचिव, Department of School Education
|
टी. के. अनिल कुमार (IAS, 1995/96 बैच)
|
संजय कुमार
|
|
प्रशासनिक कारण
|
प्रशासनिक बदलाव व एग्जाम में सुधार
|
NEET विवाद व लोगों के क्रोध का असर
|
|
मुख्य प्राथमिकता
|
एग्जाम में पारदर्शिता व NTA में सुधार
|
आगामी अकादमिक सेशनों को सुचारू बनाना
|
PM Pledges Fast-Track Court Proceedings and Immediate Action
भारत राष्ट्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पेपर लीक के चलते प्रोटेस्ट को लेकर कल एक वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके छात्रों को इस मामले की सुनवाई होने का पूरा भरोसा दिया है। वीडियो में एक त्वरित अदालत के गठन का जिक्र किया है। साथ ही, पेपर लीक करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी विश्वास दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वीडियों को अपने ट्विटर हैंडल पर भी लाइव किया है।
NEET Paper Leak Row: यह Education Ministry में किए गए बदलाव छात्रों और विपक्ष के साथ-साथ कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा NEET Exam Question Leak होने के विरोध में किए जा रहे Jantar Mantar Protest को देखते हुए किया गया है, जिसमें सभी छात्र और विपक्षी दल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे है।
