NEET PG Answer Key 2026: 2.6 लाख से अधिक डॉक्टर बनने वाले छात्रों की आंसर-की कब होगी जारी? natboard.edu.in से देखें लेटेस्ट अपडेट

NEET PG Answer Key 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जल्द ही नीट पीजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट natboard.edu.in पर जारी कर दी जाएगी, जबकि एग्जाम के रिजल्ट 30 सितंबर तक घोषित किए जाएंगे। 2.65 लाख से अधिक डॉक्टर इस आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं, जिसके जारी होने के बाद वे ऑब्जेक्शन विंड़ो का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Sep 22, 2026, 14:41 IST
NEET PG Answer Key 2026
NEET PG Answer Key 2026

NEET PG 2026 Result Date & Answer Key: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जल्द ही NEET PG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की (Provisional Answer Key) और रिस्पॉन्स शीट (Response Sheet) ऑफिशियल पोर्टल पर जारी करने वाला है। हालांकि, अभी तक NBEMS द्वारा डेट्स और टाइम की कोई भी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द ही पोर्टल पर जारी किया जा सकता है। 

एग्जाम रिजल्ट से ठीक पहले छात्रों को प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट के लिए वेबसाइट पर देखते रहना होगा। साथ ही, आंसर-की पर ऑब्जेक्शन फिल कराने और अपने एक्सपेक्टेड स्कोर का मूल्यांकन करने का मौका मिलेगा। छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in के द्वारा आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट देख सकेंगे।

NEET PG 2026 ResultDate क्या है? 

देश भर में MD, MS और PG डिप्लोमा सिलेब्सों में एडमिशन के लिए एग्जाम देने वाले 2.65 लाख से अधिक छात्रों को अपनी आंसर-की का बेसब्री से इंतजार है। एनबीईएमएस के ऑफिशियल एग्जाम कैलेंडर और टाइमलाइन के अनुसार, नीट पीजी 2026 का फाइनल रिजल्ट 30 सितंबर 2026 तक जारी कर दिया जाएगा। 

NEET PG 2026 Exam & Result Schedule से जुड़ी इंपॉर्टेंट डेट्स

एग्जाम से जुड़े महत्वपूर्ण शेड्यूल की डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
शेड्यूल 
आयोजक संस्था 
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS)
कुल छात्र 
2.65 लाख से अधिक डॉक्टर
मुख्य एग्जाम डेट 
30 अगस्त 2026

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने की डेट 

जल्द ही जारी होगी

NEET PG 2026 रिजल्ट जारी होने की डेट 

30 सितंबर 2026 तक

ऑफिशियल वेब पोर्टल 
natboard.edu.in

natboard.edu.in से NEET PG 2026 Answer Key व Response Sheet कैसे डाउनलोड करें?

आंसर-की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट का लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र इन्हें डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। साथ ही, इन स्टेप्स के सहारे इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर मौजूद ‘NEET-PG’ सेक्शन या Public Notices टैब पर क्लिक करें।
  3. ‘NEET PG 2026 Provisional Answer Key and Candidate Response Sheet’ के लिंक को चुनें।
  4. अपना एप्लीकेशन नंबर / यूजर आईडी (User ID) और पासवर्ड को फिल करके लॉगिन करें।
  5. स्क्रीन पर आपकी रिस्पॉन्स शीट, प्रश्न आईडी और प्रोविजनल आंसर-की प्रदर्शित हो जाएगी।
  6. फिर, इसे स्कोर कैलकुलेशन और ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें। 

Objection Challenge Window: नीट पीजी आंसर-की पर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन 

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के साथ ही एनबीईएमएस छात्रों को ऑनलाइन ऑब्जेक्शन फिल कराने की सुविधा भी ऑनलाइन प्रदान करेगा। यदि किसी छात्र को आयोग द्वारा जारी आंसर पर कोई ऑब्जेक्शन है, तो वे हर प्रश्न फीस और आंसर का ओरिजनल रेफरेंस को अपलोड करके ऑब्जेक्शन फिल कर सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया होने के बाद ही छात्रों का फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।

NEET PG 2026 स्कोरकार्ड कब जारी किया जाएगा? 

एग्जाम कैलेंडर के अनुसार NEET PG 2026 का स्कोरकार्ड 30 सितंबर 2026 को जारी किया जा सकेगा। साथ ही, रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोरकार्ड में छात्रों को अपने नाम, एग्जाम का नाम, रोल नंबर, एग्जाम में प्राप्त कुल मार्क्स को चेक करना होगा। इसके साथ ही, छात्रों की कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। 

NEET PG 2026 में कितने छात्रों ने एग्जाम दिया? 

NEET PG 2026 एग्जाम के लिए कुल 273,096 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 2,65,980 छात्र एग्जाम में शामिल हुए थे। इसी के साथ, एग्जाम के लिए देशभर के 339 शहरों में बनाए गए 1,111 एग्जाम सेंटर पर यह एग्जाम सभी छात्रों ने दिया था। 

NEET PG 2026 Exam के लिए मार्किंग स्कीम क्या है? 

NEET PG 2026 Exam में शामिल हुए छात्रों के लिए मार्किंग स्कीम को जानना काफी जरूरी है। नीट पीजी 2026 में हर सही आंसर के लिए 4 मार्क्स दिए जाएंगे, जबकि गलत आंसर के लिए 1 मार्क्स काटा जाएगा। किसी सवाल को अटेंप्ट नहीं करने पर भी कोई नंबर नहीं मिलेगा और न ही कोई नंबर काटे जाएंगे। इस साल छात्रों के लिए एग्जाम में क्वश्न के नंबर 200 से घटाकर 180 कर दिए गए थे। 

रिजल्ट से पहले छात्रों के लिए सलाह 

NEET PG 2026 Exam में शामिल हुए छात्र अपने रिजल्ट से पहले नीचे दी गई इन सलाह को जरूर अजमाएं। 

  • सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें: एग्जाम की आंसर-की की डेट्स को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी दावों के बजाय केवल natboard.edu.in पर दिए गए नोटिस पर ही भरोसा करें।
  • काउंसलिंग डॉक्यूमेंट्स की तैयारी रखें: एग्जाम रिजल्ट जारी होने के बाद 50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और स्टेट कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। छात्र अपने एमबीबीएस डिग्री, इंटर्नशिप कंप्लीशन सर्टिफिकेट, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन को तैयार रखें।

यहां भी पढ़े: HPSC HCS Interview Schedule 2026: हरियाणा पीसीएस इंटरव्यू शेड्यूल जारी,जानें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के नियम और डाउनलोड करें शेड्यूल PDF

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates