NEET UG Counselling Schedule 2026 Out: AIQ और स्टेट कोटा काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 5 अगस्त से होगी Registration Start

NEET UG 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने mcc.nic.in पर 15% AIQ MBBS, BDS और B.Sc. नर्सिंग सीटों के लिए NEET UG 2026 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है। पहले चरण के लिए पंजीकरण 5 अगस्त, 2026 से शुरू होगा।

Aug 1, 2026, 20:22 IST

NEET UG 2026 Counselling Dates: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ), डिम्ड/सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, AIIMS, JIPMER, ESIC और AFMC की सीटों के लिए NEET UG Counselling 2026 का पूरा शेड्यूल ऑफिशइयल वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी कर दिया है।

काउंसलिंग प्रक्रिया के Round 1 का रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त 2026 से शुरू हो जाएगा। वहीं, अलग-अलग राज्यों की 85% स्टेट कोटा सीटों के लिए संबंधित राज्य काउंसलिंग अथॉरिटीज भी अपने-अपने पोर्टल पर बहुत जल्द अलग से काउंसलिंग शेड्यूल और मेरिट लिस्ट जारी कर रही हैं। पहले राउंड की MCC NEET काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 12 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।

MCC NEET UG Counselling 2026 (Round 1) Important Dates 

MCC NEET UG Counselling 2026 (Round 1) की सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

काउंसलिंग प्रक्रिया / चरण
डेट्स 
आयोजक संस्था
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC)
राउंड-1 रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान
05 अगस्त से 12 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)
चॉइस फिलिंग
06 अगस्त से 13 अगस्त 2026
चॉइस लॉकिंग
12 अगस्त (शाम 4:00 बजे) से 13 अगस्त (सुबह 11:00 बजे तक)
Seat Allotment Processing
13 अगस्त से 16 अगस्त 2026
राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
17 अगस्त 2026
अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग
18 अगस्त से 22 अगस्त 2026
ऑफिशियल वेबसाइट

mcc.nic.in पर काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

NEET UG ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेने वाले छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन को कर सकते हैं। 

  1. MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करें। 
  2. ‘UG Medical Counselling’ टैब पर क्लिक करें। 
  3. New Registration 2026 लिंक पर क्लिक कर अपना NEET UG Application Number, Roll Number और पर्सनल डिटेल्स को फिल करें। 
  4. अपनी कैटेगरी के अनुसार नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस और रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट का ऑनलाइन भुगतान करें।
  5. 6 अगस्त से पोर्टल खुलने पर अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेजों और कोर्सेज (MBBS/BDS/B.Sc. Nursing) की प्राथमिकता चुनें और समय से लॉक करें।
  6. सबमिट किए गए ऑप्शन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

NEET 2026 काउंसलिंग राउंड-वाइज डिटेल्स 

NEET UG 2026 काउंसलिंग या MCC NEET 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया की सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

गतिविधि
राउंड 1
राउंड 2
राउंड 3
सहभागी संस्थानों द्वारा संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन
4 अगस्त 2026
24 अगस्त 2026
10 सितंबर 2026
पंजीकरण / भुगतान
5 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक (दोपहर 3:00 बजे तक); भुगतान शाम 6:00 बजे तक।
25 अगस्त से 29 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक); भुगतान शाम 6:00 बजे तक।
11 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक (दोपहर 3:00 बजे तक); भुगतान शाम 6:00 बजे तक।
विकल्प भरने/लॉक करने की सुविधा
विकल्प भरने की अवधि: 6 अगस्त से 13 अगस्त (सुबह 11:00 बजे)

विकल्प बंद करने की अवधि: शाम 4:00 बजे (12 अगस्त) से सुबह 11:00 बजे (13 अगस्त) तक
विकल्प भरने की अवधि: 25 अगस्त से 30 अगस्त (रात 11:00 बजे तक)

विकल्प बंद करने की अवधि: शाम 4:00 बजे से रात 11:00 बजे तक (30 अगस्त)
विकल्प भरने का समय: 11 सितंबर से 16 सितंबर (सुबह 11:00 बजे)

विकल्प बंद करने का समय: शाम 4:00 बजे (15 सितंबर) से सुबह 11:00 बजे (16 सितंबर) तक
सीट आवंटन की प्रक्रिया
13-16 अगस्त 2026
31 अगस्त–1 सितंबर 2026
16-17 सितंबर 2026
परिणाम
17 अगस्त 2026
2 सितंबर 2026
18 सितंबर 2026

NEET UG Counselling Round Wise Schedule 2026 - यहां देखें 

MCC NEET UG Counselling 2026 Dates Out, Official Notice 

NEET-UG शेड्यूल-2026: अखिल भारतीय कोटा और राज्य कोटा 

नीचे NEET-UG SCHEDULE-2026 का पूरा कार्यक्रम दिया गया है:

क्र.सं.
प्रवेश का कार्यक्रम
अखिल भारतीय कोटा/मानित एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय
एमसीसी द्वारा शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन
राज्य परामर्श
राज्य डीएमई/राज्य परामर्श प्राधिकरणों द्वारा शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन*
1
परामर्श का पहला दौर
4 अगस्त, 2026 से 17 अगस्त, 2026 तक
23 अगस्त, 2026
13 अगस्त, 2026 से 22 अगस्त, 2026 तक
29 अगस्त, 2026
2
ज्वाइन करने की अंतिम तिथि
22 अगस्त, 2026
28 अगस्त, 2026
3
परामर्श का दूसरा दौर
24 अगस्त, 2026 से 2 सितंबर, 2026 तक
9 सितंबर, 2026
31 अगस्त, 2026 से 8 सितंबर, 2026 तक
15 सितंबर, 2026
4
ज्वाइन करने की अंतिम तिथि
8 सितंबर, 2026
14 सितंबर, 2026
5
राउंड 3
10 सितंबर, 2026 से 18 सितंबर, 2026 तक
27 सितंबर 2026
16 सितंबर, 2026 से 26 सितंबर, 2026 तक
2 अक्टूबर, 2026
6
ज्वाइन करने की अंतिम तिथि
26 सितंबर, 2026
1 अक्टूबर, 2026
7
आकस्मिक रिक्ति
28 सितंबर, 2026 से 3 अक्टूबर, 2026 तक
आवंटित उम्मीदवारों का डेटा एमसीसी द्वारा 3 अक्टूबर, 2026 को साझा किया जाएगा।
3 अक्टूबर, 2026 से 5 अक्टूबर, 2026 तक
8
ज्वाइन करने की अंतिम तिथि
10 अक्टूबर, 2026
 
10 अक्टूबर, 2026
 
9
स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ
8 सितंबर, 2026
 
 
 

NEET-UG SCHEDULE-2026: All-India Quota & State Quota Notice - यहां पढ़ें

NEET UG काउंसलिंग के लिए कुल 1,36,939 MBBS सीटें उपलब्ध हैं। MCC कुल सीटों के 15% के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि MCC NEET UG काउंसलिंग 2026 के तहत लगभग 18,000 से 20,000 सीटें उपलब्ध होंगी।

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates