NIFT 2027 Registration Date Extended: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बेहद इंपॉर्टेंट अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सेशन 2027-28 के लिए आयोजित होने वाले NIFTEE-2027 यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।
जो छात्र फैशन, डिजाइनिंग, टेक्नोलॉजी या मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। साथ ही, वे किसी कारणवश अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे, वे अब आराम से वेबसाइट पर जाकर कर सकते है। सभी छात्र एग्जाम से जुड़े रिवाइज्ड शेड्यूल, कैटेगरी-वाइज रजिस्ट्रेशन फीस और पूरी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में यहां से जान सकते हैं।
NIFTEE 2027 Revised Schedule: मुख्य डेट्स की डिटेल्ड टेबल
एनटीए (NTA) द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, NIFT 2027 के लिए रिवाइज्ड डेट्स और शेड्यूल के बारे में जानने के लिए यहां से देखें।
Related Stories
|
प्रवेश प्रक्रिया गतिविधि
|
पहले निर्धारित डेट्स
|
रिवाइज्ड डेट्स
|
|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
|
16 नवंबर 2026
|
24 नवंबर 2026
|
|
लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
|
17 से 21 नवंबर 2026
|
25 नवंबर से 29 नवंबर 2026
|
|
एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो
|
22 से 25 नवंबर 2026
|
30 नवंबर से 02 दिसंबर 2026
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
NIFTEE 2027 Application Form Last Date Notice - यहां क्लिक करें
कोर्स के अनुसार कैटेगरी-वाइज रजिस्ट्रेशन फीस
NIFT 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय अलग-अलग कोर्सेस और कैटेगरियों के आधार पर निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस की डिटेल्स नीचे दी गई है।
1. सिंगल प्रोग्राम (Single Program) के लिए फीस
- जनरल, ओबीसी (NCL), ईडब्ल्यूएस कैटेगरी: 2,000
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) / पीडब्ल्यूडी कैटेगरी: 500
- एनआरआई / फॉरेन नेशनल / ओसीआई / पीआईओ / सार्क (NRI/Foreign National/OCI/PIO/SAARC): 11,100
2. दो प्रोग्राम (जैसे B.Des. + B.F.Tech. या M.F.M. + M.Des.) के संयुक्त रजिस्ट्रेशन के लिए फीस
- जनरल, ओबीसी (NCL), ईडब्ल्यूएस कैटेगरी: 3,000
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी / पीडब्ल्यूडी कैटेगरी: 750
NIFT 2027 के लिए करेक्शन विंडो और जरूरी निर्देश
करेक्शन का मौका: यदि फॉर्म भरते समय आपके नाम, शैक्षणिक योग्यता या अन्य डिटेल्स में कोई गलती हो गई है, तो आप 30 नवंबर से 02 दिसंबर 2026 के बीच करेक्शन विंडो के माध्यम से उसमें करेक्शन कर सकते हैं।
- फाइनल मौका: एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह करेक्शन प्रक्रिया का फाइनल मौका होगा, इसके बाद फॉर्म में किसी भी तरह के बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- हेल्पलाइन सहायता: यदि रजिस्ट्रेशन करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना करना पड़े, तो छात्र एनटीए के हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या nift@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
NIFT 2027 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
छात्र फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके NIFT 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- NTA NIFT की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee/ पर क्लिक करें।
- होमपेज पर दिए गए 'NIFTEE-2027 Registration' के लिंक पर क्लिक करें।
- नए यूजर के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
- इसके बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- फॉर्म फिल करने के बाद अपनी पसंद के अनुसार कोर्स को चुनें।
- निर्धारित कैटेगरी-वाइज रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें।
- फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
यहां भी पढ़े: JEE Advanced 2027 Exam Date जारी; मिलेंगे सिर्फ दो मौके, jeeadv.ac.in पर देखें लेटेस्ट अपडेट
