CAT 2026: क्या आईआईएम कैट एग्जाम का एडमिट कार्ड 4 नवंबर को होगा जारी? iimcat.ac.in से देखें Latest Update

Last Updated: Nov 3, 2026, 14:14 IST

IIM CAT Admit Card 2026 Release Date & Time: कैट 2026 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड कल 4 नवंबर को वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी किया जाएगा। छात्र अपने क्रेडेंशियल्स के जरिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं, जिसका एग्जाम 29 नवंबर को आयोजित होगा।

CAT 2026: क्या आईआईएम कैट एग्जाम का एडमिट कार्ड 4 नवंबर को होगा जारी? iimcat.ac.in से देखें Latest Update
CAT 2026: क्या आईआईएम कैट एग्जाम का एडमिट कार्ड 4 नवंबर को होगा जारी? iimcat.ac.in से देखें Latest Update

iimcat ac in, CAT 2026 Admit Card: देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIMs) और टॉप बी-स्कूलों में एमबीबीएस/पीजीडीएम (MBA/PGDM) कोर्सेस में एडमिशन लेने वाले लाखों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी की जा रही है। CAT 2026 Exam में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2026 को जारी किया जा सकता है। IIMs की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार आज कभी भी Admit Card 2026 को लाइव कर दिया जाएगा। 

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी रजिस्टर्ड छात्रों को ऑफिशियल पोर्टल iimcat.ac.in पर लॉगिन करके अपने-अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से इसे डाउनलोड करना होगा। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड एक इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट है। इसके माध्यम से छात्रों को सेंटर का पता, निर्धारित स्लॉट और एग्जाम टाइमिंग की भी जानकारी हासिल होती है। 

CAT 2026 Admit Card & Exam Overview: मुख्य डिटेल्स 

नवंबर 2026 के आखिरी दिनों में होने वाले CAT 2026 एग्जाम से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।  

इवेंट 

डिटेल्स 

आयोजक संस्था

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM)

एग्जाम का नाम

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026)

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 

04 नवंबर 2026 (बुधवार)

एडमिट कार्ड जारी होने का टाइम 

एक्सपेक्टेड - सुबह 10:00 बजे से दोपहर 04:00 बजे के बीच

एग्जाम की डेट 

29 नवंबर 2026 (रविवार)

एग्जाम मोड

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

लॉगिन क्रेडेंशियल

User ID एवं Password

ऑफिशियल वेबसाइट

iimcat.ac.in

CAT 2026 Exam Slots & Shift Timings: एग्जाम शेड्यूल 

CAT 2026 का एग्जाम 29 नवंबर 2026 को तीन अलग-अलग स्लॉट में देश भर के एग्जाम सेंटर पर आयोजित किया जा रहा है। हर छात्र को अलॉटेड स्लॉट और रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी उनके एडमिट कार्ड के द्वारा मिलेगी। वैसे निर्धारित टाइमिंग के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।

स्लॉट / सेशन 

एग्जाम का टाइम 

रिपोर्टिंग टाइम 

गेट बंद होने का टाइम 

Slot 1 (सुबह का सेशन)

सुबह 08:30 बजे से 10:30 बजे तक

सुबह 07:00 बजे

सुबह 08:15 बजे

Slot 2 (दोपहर का सेशन)

दोपहर 12:30 बजे से 02:30 बजे तक

सुबह 11:00 बजे

दोपहर 12:15 बजे

Slot 3 (शाम का सेशन)

शाम 04:30 बजे से 06:30 बजे तक

दोपहर 03:00 बजे

शाम 04:15 बजे

Cat admit card 2026 download link - यहां क्लिक करें 

CAT 2026 Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

छात्र CAT 2026 Admit Card को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करे सकते हैं। 

  1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर दिए गए 'Registered Candidate Login' बटन पर क्लिक करें।
  3. फिर, अपना User ID और Password को फिल करके 'Login' बटन पर क्लिक करें।
  4. फिर, कैंडिडेट डैशबोर्ड में 'CAT 2026 Admit Card' टैब पर क्लिक करें।
  5. क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा। 
  6. फिर, उस PDF को डाउनलोड करें। 
  7. डाउनलोडस करने के बाद एग्जाम वाले दिन के लिए स्पष्ट A4 साइज प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में किन डिटेल्स को चेक करें? 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के तुरंत बाद छात्रों को इन निम्नलिखित डिटेल्स को सही ढंग से चेक करना होगा। 

  • छात्र का नाम, फोटो और सिग्नेचर
  • कैट रजिस्ट्रेशन नंबर
  • अलॉटेड एग्जाम सेंटर का नाम, पूरा पता और गूगल मैप लिंक/QR कोड
  • एग्जाम की डेट, स्लॉट और रिपोर्टिंग टाइम
  • कैटेगरी (General, SC/ST, OBC, PwD status)

यहां भी पढ़े: UGC NET Dec 2026: यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम के फॉर्म के लिए करेक्शन विंडो ओपन, NTA ने जारी किया नोटिस

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 3, 2026, 14:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News