UGC NET Dec 2026: यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम के फॉर्म के लिए करेक्शन विंडो ओपन, NTA ने जारी किया नोटिस

Last Updated: Nov 3, 2026, 13:10 IST

UGC NET Dec 2026: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में छात्रों के लिए करेक्शन करने की विंडो 4 नवंबर 2026 तक खुली रहेगी। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर सभी डिटेल्स में जल्द करेक्शन कर लें।  

NTA UGC NET 2026 Application Correction
NTA UGC NET 2026 Application Correction

NTA UGC NET 2026 Application Correction: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले UGC-NET दिसंबर 2026 एग्जाम के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय कोई भी गलती कर दी थी, तो उन्हें NTA ने फॉर्म में करेक्शन करने के लिए एक महत्वपूर्ण मौका प्रदान किया है।

UGC NET Dec 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र, जिन्होंने रजिस्टर किया था उन छात्रों के लिए करेक्शन विंडो 02 नवंबर 2026 से शुरू होकर 04 नवंबर 2026 की रात 11:50 बजे तक ही एक्टिव रहेगी। साथ ही, छात्रों को बता दें कि ये करेक्शन करने का लास्ट मौका है, इसलिए सभी छात्र गलतियों में करेक्शन करते समय ध्यान रखें। 

UGC NET Dec 2026 Correction: मुख्य डेट्स और ओवरव्यू 

NTA UGC NET 2026 Application Correction से जुड़ी सभी डिटेल्स और इंपॉर्टेंट डेट्स के बारे में जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

आयोजक संस्था

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)

एग्जाम का नाम

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 (UGC-NET December 2026)

ऑनलाइन करेक्शन की अवधि

02 नवंबर से 04 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)

केरक्शन का अवसर

केवल एक बार (One-time facility)

अतिरिक्त फीस भुगतान मोड

क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई (UPI)

ऑफिशियल वेबसाइट

ugcnet.nta.nic.in , ugcnet.nta.nic.in

UGC NET December 2026 Correction Window Official Notice - यहां क्लिक करें 

NTA ने UGC NET एग्जाम करेक्शन विंडो को लेकर जारी किया नोटिस

NTA ने नोटिस जारी कर कहा, “अभ्यर्थी ध्यान दें. अपने डिटेल्स की सटीकता सुनिश्चित करें. भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्र में करेक्शन की सुविधा 02 से 04 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक) उपलब्ध है.”

किन डिटेल्स में किया जा सकता है करेक्शन? 

NTA के ऑफिशियल नोटिस (Annexure-I) के अनुसार, छात्रों को कैटेगरी के आधार पर कुछ चुनिंदा फील्ड्स में ही बदलाव करने का मौका दिया जाएगा। 

  1. नाम में बदलाव के नियम: छात्र अपने नाम, पिता के नाम या माता के नाम में से केवल किसी एक (Any ONE) में ही बदलाव कर सकते हैं।
  2. एग्जाम शहर सेलेक्शन (Examination City): छात्र अपने स्थायी (Permanent) और वर्तमान (Present) पते के आधार पर एग्जाम शहर की पसंद में बदलाव कर सकते हैं। (हालांकि, NTA छात्र की पसंद के अनुसार शहर अलॉट करने के लिए बाध्य नहीं है)।
  3. अन्य व्यक्तिगत डिटेल्स: छात्र अपनी जन्मतिथि (Date of Birth), जेंडर (Gender), कैटेगरी (Category) और उप-श्रेणी/PwBD (यदि UDID पोर्टल द्वारा सत्यापित नहीं है) में करेक्शन कर सकते हैं।
  4. सब्जेक्ट: एग्जाम के सब्जेक्ट से जुड़ी डिटेल्स में भी नियम के अनुसार बदलाव किया जा सकता है।

किन डिटेल्स में बदलाव नहीं किया जा सकता? (Fields That Cannot Be Changed)

छात्र NTA UGC NET 2026 Application Correction में इन निम्नलिखित महत्वपूर्ण डिटेल्स में कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं:

  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल पता 
  • स्थायी और वर्तमान पता
  • अपलोड की गई फोटो 
  • अपलोड किए गए हस्ताक्षर 

UGC NET Application Form में करेक्शन कैसे करें?

UGC NET Application Form में करेक्शन करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. छात्र NTA के ऑफिशियल पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिए गए "UGC-NET Dec 2026 Correction" के लिंक पर क्लिक करें। 

3. फिर. अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।

4. लॉगिन करने के बाद अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक करें। 

5. चेक करने के बाद अनुमत फील्ड्स में जरूरी करेक्शन करें।

6. करेक्शन करने के बाद छात्र किए गए करेक्शन के कारण रजिस्ट्रेशन फीस में कोई वृद्धि होती है, तो उसका भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से करें।

7. फिर, एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद वह फ्रीज हो जाएगा। 

8. इसके बाद दोबारा कोई बदलाव करना संभव नहीं होगा।

9. करेक्शन किए गए फॉर्म का एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

क्वश्न: UGC NET दिसंबर 2026 एग्जाम कब होंगे?

आंसर: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम का आयोजन 14 से 19 दिसंबर 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जा रहा है। यह एग्जाम कुल 87 सब्जेक्ट के लिए आयोजित किए जा रहे है। यूजीसी नेट के माध्यम से छात्र जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD में एडमिशन के लिए एलिजिबिलिटी हासिल कर सकते हैं।

क्वश्न: कब तक UGC NET Dec 2026 Application Form में करेक्शन कर सकते हैं? 

आंसर: UGC NET Dec 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र फॉर्म में 4 नवंबर 2026 को रात 11:50 बजे तक करेक्शन कर सकते हैं। 

क्वश्न: UGC NET दिसंबर 2026 एग्जाम कब होंगे? 

आंसर: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम 14 से 19 दिसंबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे है। 

क्वश्न: क्या यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम CBT Mode में होंगे? 

आंसर: जी हां, यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम सभी छात्रों के लिए CBT - Computer Based Test के मोड में आयोजित किए जा रहे है। 

क्वश्न: यूजीसी नेट 2026 एग्जाम देने से किन पोस्ट पर मिलेगी भर्ती? 

आंसर: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम को देने से छात्रो को तीन प्रकार की पोस्ट पर भर्ती मिलेगी। 

1. जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF)

2. असिस्टेंट प्रोफेसर 

3. PhD 

क्वश्न: UGC NET form mei kin details ko sahi kar sakte hai? 

आंसर: UGC NET फॉर्म में छात्र केवल तीन प्रकार की डिटेल्स में करेक्शन कर सकते हैं। 

1. छात्र का नाम 

2. पिता का नाम 

3. माता का नाम 

क्वश्न: UGC NET form mei kin details ko sahi nahi kar sakte hai? 

आंसर: UGC NET फॉर्म में छात्र केवल इन डिटेल्स में करेक्शन कर सकते हैं। 

1. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर 

2. ईमेल आईडी 

3. स्थायी और वर्तमान पता 

4. अपलोड की गई फोटो 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 3, 2026, 13:10 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News