HPRCA PGT Teacher Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश पीजीटी टीचर के 2423 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे कर सकेंगे Apply
HPRCA Teacher Recruitment 2026: एचपीआरसीए ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत 03 अक्टूबर 2026 को पीजीटी टीचर के कुल 2423 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 10 नवंबर 2026 से 05 दिसंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
HPRCA Teacher Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर (HPRCA) ने दिनांक 02 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर हिमाचल प्रदेश के पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के कुल 2423 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। ये भर्तियां इंग्लिश, गणित, हिंदी और राजनीति विज्ञान सहित 11 अन्य विषयों के लिए की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में टीचिंग में करियर बनाने वाले कैंडिडेट्स के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। उम्मीदवार इन पदों के लिए 10 नवंबर 2026 से 05 दिसंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
HPRCA Teacher Recruitment 2026 Notification PDF
हिमाचल प्रदेश पीजीटी टीचर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले से कैंडिडेट्स को भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नोटिफिकेशन की PDF में पद का नाम, रिक्त पद, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। आप नीचे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
| हिमाचल प्रदेश पीजीटी टीचर नोटिफिकेशन PDF 2026 डाउनलोड |
HPRCA Teacher Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
हिमाचल प्रदेश पीजीटी टीचर पदों के सलेक्शन में लिखित स्क्रीनिंग टेस्ट (कंप्यूटर आधारित परीक्षा या ओएमआर बेस्ड टेस्ट) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। इन पदों पर सलेक्टिड कैंडिडेट्स को एक अकेडमिक ईयर में 10 महीने तक प्रति माह 30,000 रुपये दिए जाएंगे। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर (HPRCA) |
| पद का नाम | हिमाचल प्रदेश पीजीटी टीचर |
| रिक्त पद | 2423 |
| विज्ञापन संख्या | 14/2026 |
| चयन के चरण | स्क्रीनिंग टेस्ट (कंप्यूटर आधारित परीक्षा या ओएमआर बेस्ड टेस्ट) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 10 नवंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 05 दिसंबर 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | hprca.hp.gov.in |
HPRCA Teacher Recruitment 2026 Eligibility Criteria
हिमाचल प्रदेश पीजीटी टीचर के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ एमए/एमएससी, बीएड और टीईटी पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
-
कैंडिडेट्स की आयु 01 जनवरी 2026 के अनुसार, 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।
आवेदन फीस
-
सभी कैटेगर के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रुप में 800 रुपये (100 रुपये एग्जाम फीस + 700 रुपये प्रोसेसिसंग फीस) ऑनलाइन देने होंगे। फॉर्म में करेक्शन फीस 100 रुपये हैं।
HPRCA Teacher Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
हिमाचल प्रदेश पीजीटी टीचर पदों के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे एचपीआरसीए की ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर Careers पर क्लिक करें।
-
अब HPRCA Teacher Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
Click here to Apply Online पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.