दीपावली-छठ पर बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के स्कूलों में छुट्टी, जानें कितने दिन रहेंगे स्कूल बंद..
School Holiday List November 2026: बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दीपावली से लेकर छठ महापर्व तक स्कूलों में लंबी छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। छात्र यहां नीचे दी गई जानकारी से जानें कि किस राज्य के स्कूलों में कितने दिन की छुट्टी रहेगी।
Diwali and Chhath School Holidays 2026: भारत में त्योहारी सीजन का उल्लास लोगो में काफी ज्यादा बढ़ गया है, जैसे-जैसे त्योहार पास आ रहे है वैसे वैसे बच्चों और युवाओं को अपनी स्कूल की छुट्टियों का इंतजार हो रहा है। देश के प्रमुख राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा को लेकर स्कूलों में सभी क्लासेस की छुट्टियां जारी की जा चुकी हैं।
त्योहारों के इन दिनों में छात्र अपनी पढ़ाई के साथ-साथ पारिवारिक उत्सवों का आनंद ले सकें, इसके लिए अलग-अलग राज्यों के शिक्षा विभागों ने छुट्टियों का शेड्यूल भी तैयार किया है। आइए जानते हैं कि यूपी, बिहार और राजस्थान में इस बार नवंबर के महीने में कितने दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान: राज्यवार स्कूल छुट्टी की टेबल
दीपावली से लेकर छठ तक बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इन त्योहारो पर छात्रों को मौजमस्ती करने के साथ-साथ अपने घर वालों के साथ समय बिताने का काफी इंतेजार रहता है।
| राज्य का नाम | प्रमुख त्योहार और अवसर | स्कूलों में छुट्टियों की अवधि / दिन |
| बिहार (Bihar) | दिवाली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ पूजा | 07 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक (लगातार 11 दिन) |
| उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) | दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और स्थानीय अवकाश | 09 नवंबर से 11 नवंबर 2026 के आसपास विशेष अवकाश |
| राजस्थान (Rajasthan) | दीपावली और गोवर्धन पूजा अवकाश | नवंबर के प्रथम सप्ताह में 4 से 6 दिन का दीपोत्सव अवकाश |
1. बिहार में दीपावली से छठ तक 11 दिनों की लंबी छुट्टी
बिहार के स्कूली बच्चों के लिए नवंबर का महीना छुट्टियों की बड़ी सौगात लेकर आया है। शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के ऑफिशियल कैलेंडर के अनुसार:
- दिवाली से छठ तक ब्रेक: राज्य के सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 07 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक लगातार 11 दिनों की लंबी छुट्टी रहेगी।
- इस दौरान छात्र दीपावली, गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और चार दिनों तक चलने वाले सूर्य उपासना के महापर्व छठ का भरपूर आनंद उठा सकेंगे। इसके अलावा 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा की भी छुट्टी रहेगी।
2. उत्तर प्रदेश में दीपोत्सव और भैया दूज पर छुट्टी
उत्तर प्रदेश के स्कूलों में भी त्योहारों के मद्देनजर छुट्टी जारी की गई हैं:
- दिवाली और गोवर्धन पूजा: यूपी के विद्यालयों में दीपावली और उसके अगले दिन गोवर्धन पूजा / विश्वकर्मा दिवस पर मुख्य छुट्टी रहेगी।
- भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती: 11 नवंबर के आसपास भाई दूज के पावन पर्व पर भी छात्रों को विद्यालय से छुट्टी मिलती है। इसके अलावा कई जिलों में स्थानीय प्रशासन और मौसम की स्थिति को देखते हुए छुट्टी में आंशिक बदलाव भी किए जाते हैं।
3. राजस्थान में दीपावली और गोवर्धन पूजा की छुट्टी
राजस्थान में शिक्षा विभाग के पंचांग और अवकाश तालिका के अनुसार दीपोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है:
-
दीपावली ब्रेक: राजस्थान के स्कूलों में धनतेरस से लेकर भाई दूज तक (लगभग 4 से 6 दिनों का) दीपावली का पारंपरिक अवकाश रहता है। इस दौरान बोर्ड कक्षाओं को छोड़कर प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में पूर्णतः शिक्षण कार्य स्थगित रहता है ताकि बच्चे और शिक्षक पर्व मना सकें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.