Diwali-Chhath Trains & Fares 2026: दीवाली-छठ पर बिहार जाने का सफर हुआ तीन गुना महंगा, फ्लाइट-ट्रेन का किराया ₹21,000 के पार

Last Updated: Nov 3, 2026, 15:02 IST

Diwali Chhath Travel 2026: दीवाली और छठ पूजा पर बिहार जाने वाले लोगों के लिए ट्रेन की सीटें फुल होने के कारण फ्लाइट का किराया सामान्य से तीन गुना बढ़कर 21,000 रुपय के पार पहुंच गया है। ऐसे में सीमित किराए वाली स्पेशल ट्रेनों और रोडवेज बसों के ऑप्शन ही अब त्योहार पर घर पहुंचने का मुख्य सहारा बने हुए हैं। यहां से जानें किराए में कितनी बढ़ोतरी को देखा गया है।

Diwali-Chhath Bihar Fares Surge Flights Cross 21000 & Train Status
Diwali-Chhath Bihar Fares Surge Flights Cross 21000 & Train Status

Festival Special Trains & Fares 2026: भारत के सबसे बड़े त्योहारों जैसे दीपावली और छठ पूजा आदि के लिए हर कोई अपने घर और परिवारों के पास रहना चाहता है। लेकिन, इस खुशी के माहौल में घर जाने का सफर लोगों की जेब पर इस बार काफी भारी पड़ रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बिहार (पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर आदि) जाने वाले लोगो के लिए ट्रेन से लेकर फ्लाइट तक का सफर बेहद महंगा और संघर्ष से भरा हो गया है।

स्थिति यह है कि मांग अचानक बढ़ने के कारण फ्लाइट और प्राइवेट एसी बसों के किराए में तीन से चार गुना तक की भारी बढ़ोतरी हो गई है। मुख्य रास्तो पर किराया 21,000 रुपय से भी पार जा चुका है, जिससे आम नौकरी करने वाले लोग और छात्रों को आर्थिक खर्चो का संघर्ष करना पड़ रहा है। 

Festival Travel Crisis 2026: मुख्य किराए से जुड़ी डिटेल्स 

दीपावली और छठ पूजा जैसे त्योहारो पर सभी लोग अपने घर के लिए रवाना होने लगते है। साथ ही, वे फ्लाइट, ट्रेन और बसों का इस्तेमाल करते है। परंतु, अब इस सभी वाहनों के किराए में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है, इससे जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को भी देखें। 

यात्रा मार्ग 

सामान्य दिनों का औसत किराया 

दीवाली/छठ पर बढ़ा हुआ किराया 

वर्तमान स्थिति 

दिल्ली से पटना / दरभंगा (Flight)

4,500 – 6,000

18,000 से 22,000 से 

लगभग सभी उड़ानें फुल या बहुत महंगी

मुंबई से पटना / दानापुर (Flight)

6,000 – 8,000

21,000 के पार

टिकट्स की भारी किल्लत

दिल्ली से बिहार (AC Bus / Volvo)

1,500 – 2,500

5,000 से 8,000

भारी डिमांड, सीटें उपलब्ध नहीं

ट्रेनों की स्थिति (Sleeper/3AC)

नियमित किराया

वेटिंग लिस्ट 200 के पार

नो-रूम की स्थिति

दीपावली पर घर लौटने वालों की भीड़ का असर अब फ्लाइट किरायों पर भी दिखने लगा है। दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू से लखनऊ आने वाली सभी फ्लाइट की टिकट महंगी हो गई हैं। सात नवंबर को अलग-अलग एयरलाइंस की सीधी उड़ानों का किराया लोगो की जेब पर भारी पड़ सकता है। सबसे अधिक किराया बंगलूरू से लखनऊ आने वाली उड़ानों का है। यहां एयर इंडिया एक्सप्रेस का टिकट 24,699 रुपये तक पहुंच गया है।

दिल्ली से लखनऊ आने का किराया 14 हजार तक

दिल्ली से लखनऊ आने के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान का किराया 9786 रुपये पहुंच गया है। वहीं, एयर इंडिया का टिकट 10,274 रुपये और एयर इंडिया एक्सप्रेस का किराया 14,113 रुपये हो गया है। 

मुंबई से आने के लिए 15 हजार से भी ज्यादा किराया

दिवाली और छठ-पूजा पर मुंबई से लखनऊ आने वाली सभी फ्लाइट्स का किराया काफी बढ़ गया है। इंडिगो की सीधी उड़ान का टिकट 14,251 रुपये, एयर इंडिया का 15,207 रुपये और एयर इंडिया एक्सप्रेस का 17,880 रुपये पहुंच गया है। वहीं, अकासा एयर की उड़ान का किराया 18,436 रुपये तक पहुंच गया  है।

बंगलूरू से सबसे महंगा हवाई सफर

दिवाली और छठ-पूजा पर बंगलूरू से लखनऊ आने वाले सभी लोगो के लिए किराया दोगुना चुकाना पड़ रहा है। अकासा एयर की उड़ान का टिकट 18,379 रुपये के साथ-साथ इंडिगो का 19,599 रुपये और एयर इंडिया एक्सप्रेस का किराया 24,699 रुपये तक पहुंच गया है।

ट्रेनों में लंबी वेटिंग और कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी

भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त मार्गों जैसे दिल्ली-पटना, आनंदित बिहार-दरभंगा, मुंबई-दानापुर आदि पर दीवाली और छठ के दौरान स्थिति बेहद विकट हो जाती है। स्थिति यह है कि यात्रा की डेट से महीनों पहले ही सभी नियमित ट्रेनों जैसे राजधानी, संपूर्ण क्रांति, वैशाली और मगध एक्सप्रेस आदि में 'नो रूम' या लंबी वेटिंग लिस्ट (Waiting List 150-300+) शो हो रही है।

Tatkal Ticket बुकिंग के दौरान भी कुछ ही सेकंड में सर्वर फुल हो जाता है, जिसके कारण काफी लोगो को निराशा हाथ लगती है। मजबूरी में यात्रियों को महंगे ऑप्शन का ही सहारा लेना पड़ रहा है।

रेलवे के ऑफिशियल प्रयास और स्पेशल ट्रेनों का सहारा 

यात्रियों की इस भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे लगातार बेहतर से बेहतरीन कदम उठा रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा दिल्ली, कोलकाता और मुंबई जैसे महानगरों से बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें (Festival Special Trains) चलाई जा रही हैं।

  • रेलवे द्वारा जारी सूचनाएं: रेलवे बोर्ड और विभिन्न क्षेत्रीय जोन जैसे उत्तर रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे आदि द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार स्पेशल ट्रेनों की सूची और उनके समयानुसार फेरों की घोषणा की जा रही है।

यहां भी पढ़े: दीपावली-छठ पर बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के स्कूलों में छुट्टी, जानें कितने दिन रहेंगे स्कूल बंद..

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 3, 2026, 15:02 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News