BSF HC RO RM CBT Answer Key 2026: बीएसफ ने जारी किया नोटिस, कल एक्टिव होगा लिंक

Last Updated: Nov 3, 2026, 14:43 IST

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल (RO/RM) CBT परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी से संबंधित महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार 4 से 6 नवंबर 2026 तक अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

BSF HC RO RM CBT Answer Key 2026: बीएसफ ने जारी किया नोटिस, कल एक्टिव होगा लिंक
BSF HC RO RM CBT Answer Key 2026: बीएसफ ने जारी किया नोटिस, कल एक्टिव होगा लिंक

BSF HC RO RM CBT Answer Key 2026: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने आज 3 नवंबर को हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर - RO और रेडियो मेकेनिक - RM) के पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) से जुड़ा महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जो उम्मीदवार 2 नवंबर 2026 को आयोजित इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे कल यानी 4 नवंबर से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।

bsf

BSF HC RO RM CBT Answer Key 2026: महत्वपूर्ण तिथियां 

सीमा सुरक्षा बल ने उत्तर कुंजी और आपत्ति दर्ज कराने का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 4 नवंबर 2026 से 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं और यदि कोई आपत्ति हो तो उसे आसानी से दर्ज करा सकते हैं। आइए जानते हैं परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ऑब्जेक्शन पोर्टल लाइव होने की तिथि: 4 नवंबर 2026 (सुबह 10:00 बजे)

  • आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 6 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे तक)

BSF HC RO RM Answer Key 2026 - हाइलाइट्स

उम्मीदवार बीएसएफ एचसी आरओ आरएम परीक्षा से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं। 

भर्ती संगठन 

सीमा सुरक्षा बल (BSF)

पद का नाम 

हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर - RO / रेडियो मेकेनिक - RM)

कंप्यूटर आधारित परीक्षा तिथि 

2 नवंबर 2026

उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि

4 नवंबर 2026 (सुबह 10:00 बजे)

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 

6 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे तक)

आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)

rectt.bsf.gov.in

BSF HC RO RM CBT Answer Key: कैसे दर्ज करें आपत्ति?

  1. उम्मीदवार बीएसएफ के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर अपने रजिस्टर्ड लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन कर सकते हैं।

  2. पोर्टल पर उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की देख सकेंगे।

  3. यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो उसे सही दस्तावेजी प्रमाण (documentary evidence) के साथ केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही तय समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करना होगा।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि तय समय के बाद या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर ही अपनी आपत्तियां दर्ज करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 3, 2026, 14:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News