NLC India Apprentice Recruitment 2026: एनएलसी इंडिया अप्रेंटिस के 1067 पदों के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, यहां से फौरन करें Apply

NLC India Apprentice Recruitment 2026: एनएलसी इंडिया ने 21 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर विज्ञापन संख्या L&DC/04/2026 के तहत अप्रेंटिस के कुल 1067 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 10.00 बजे से शुरू हो चुके हैं और कल इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

Nov 8, 2026, 12:34 IST
NLC India Apprentice Recruitment 2026
NLC India Apprentice Recruitment 2026

NLC India Apprentice Recruitment 2026: कोल मंत्रालय के तहत एक नवरत्न कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट nlcindia.in पर दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन संख्या L&DC/04/2026 के तहत अप्रेंटिस के कुल 1067 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अंतर्गत आईटीआई ट्रेड में 700 अप्रेंटिस और ग्रेजुएट (नॉन-इंजीनियरिंग) में 367 अप्रेंटिस के पदों को भरा जाना है। इसके लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। 

एनएलसी अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और कल यानी 09 नवंबर 2026 को इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

NLC India Apprenticeship Apply Online

एनएलसी इंडिया लिमिटेड में कुल 1067 पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशिय वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिस कोई परमानेंट जॉब नहीं है। यह एक ट्रेनिंग पीरियड है, जो कुल 12 महीने का होता है।

Related Stories

एनएलसी अप्रेंटिसऑनलाइन आवेदन 2026 लिंक 

NLC India Limited Apprentice Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

एनएलसी इंडिया अप्रेंटिस के 1067 पदों के सलेक्शन में आईटीआई/ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
एनएलसी इंडिया लिमिटेड
विभाग का नाम 
कोल मंत्रालय, भारत सरकार 
पद का नाम 
आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस और ग्रेजुएट (नॉन-इंजीनिरिंग) 
विज्ञापन संख्या 
L&DC/04/2026
रिक्त पद 
1067
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 
अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
21 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 
09 नवंबर 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
nlcindia.in

NLC India Apprentice Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

कोल मंत्रालय के तहत एक नवरत्न कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड में अप्रेंटिस के लिए आवेदकों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआईटी, किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से बीकॉम/बीबीए/बीएससी/बीसीए की डिग्री और बीफॉर्मा/बीएससी नर्सिंग होना अनिवार्य है। 31 अक्टूबर 2026 के अनुसार, न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।

NLC India Limited Apprentice Recruitment ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

एनएलसी इंडिया अप्रेंटिस के 1067 पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एनएलसी इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट nlcindia.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन देखें। 

  • अब NLC India Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • Apply बटन पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

  ये भी पढ़ें: RRB JE CBT 1 Answer Key 2026: आरआरबी जेई सीबीटी 1 उत्तर कुंजी जल्द rrbapply.gov.in पर, ऐसे कर पाएंगे चेक

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।