RRB JE CBT 1 Answer Key 2026: आरआरबी जेई सीबीटी 1 उत्तर कुंजी जल्द rrbapply.gov.in पर, ऐसे कर पाएंगे चेक

Last Updated: Nov 8, 2026, 10:59 IST

RRB JE CBT 1 Answer Key 2026: आरआरबी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जेई सीबीटी 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी करेगा। इसका एग्जाम 27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धरित परीक्षा सेंटर पर हुआ था। आरआरबी जेई सीबीटी 1 परीक्षा 2026 में शामिल कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB JE CBT 1 Answer Key 2026
RRB JE CBT 1 Answer Key 2026

RRB JE CBT 1 Answer Key 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जूनियर इंजीनियर (JE) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इसका एग्जाम  27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन संख्या सीईएन 04/2026 के तहत तीन शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 09.00 बजे से 10.30 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.45 बजे से 02.15 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 04.30 बजे से 06.00 बजे तक आयोजित की गई थी, जिसमें उम्मीदवारों से गणित, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, सामान्य जागरूकता और विज्ञान विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे गए थे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट तक थी। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल थी।

RRB JE CBT 1 Answer Key 2026 Link 

रेलवे जूनियर इंजीनियर सीबीटी 1 रिक्रूटमेंट एग्जाम की आंसर-की जारी होने के बाद डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगा। लिंक नीचे टेबल में उपलब्ध करा दिया जाएगा। आरआरबी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 4,029 रिक्त पदों को भरना चाहता है। 

रेलवे जूनियर इंजीनियर सीबीटी 1 आंसर-की 2026 डाउनलोड लिंक 

जल्द जारी

RRB JE CBT 1 Answer Key 2026 Date - हाइलाइट्स 

रेलवे जूनियर इंजीनियर (JE), डिपोट मटेरियल सुपरीटेंडेंट (DMS) और केमिकल व मेटर्लिजकल असिस्टेंट (CMA) के कुल 4,029 पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में सीबीटी-1 (स्क्रीनिंग), सीबीटी-2, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)

पद का नाम 

जूनियर इंजीनियर (JE)

रिक्त पद 

4,029

विज्ञापन संख्या 

सीईएन 04/2026 

सीबीटी-1 परीक्षा की तिथि 

27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर 2026

शिफ्ट 

पहली शिफ्ट सुबह 09.00 बजे से 10.30 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.45 बजे से 02.15 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 04.30 बजे से 06.00 बजे तक

रिजल्ट 

जल्द जारी 

सलेक्शन प्रोसेस 

सीबीटी-1 (स्क्रीनिंग), सीबीटी-2, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा

ऑफिशियल वेबसाइट 

rrb.indianrailways.gov.in 

RRB JE CBT 1 Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

आरआरबी जेई सीबीटी 1 आंसर-की डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन देखें।

  • RRB JE CBT 1 Answer Key 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
    उत्तर कुंजी PDF खुल जाएगी। 

  • आंसर-की डाउनलोड कर लें। 


 

 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 8, 2026, 10:59 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News