'Build New NTA': NEET, JEE और CUET जैसे देश के सबसे बड़े कॉम्पिटिटिव एंट्रेंस एग्जाम को करवाने वाली एजेंसी National Testing Agency (NTA) ने पेपर लीक विवाद के बाद बदलाव शुरू कर दिए हैं। इस एजेंसी ने पेपर लीक के साथ-साथ तकनीकी खराबियों को देखते हुए ‘Build New NTA’ नाम से एक विशेष मिशन की घोषणा की है।
इस मिशन को शुरू करने के साथ NTA ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल जैसे LinkedIn पर एक पोस्ट शेयर करते हुए देश के टॉप साइबर, डेटा सिक्योरिटी, विजिलेंस और एग्जाम एक्सपर्ट्स को 4 मेन जनरल मैनेजर यानी Senior Leadership पोस्ट के लिए आमंत्रित किया है। यह मिशन NTA ने अपने एग्जाम प्रक्रिया को पारदर्शिता, सुरक्षा और छात्रों का खोया हुआ विश्वास वापस लौटाने के लिए शुरू किया है।
NTA Restructuring: NTA Leadership Roles: सीनियर पोस्ट और जिम्मेदारी की डिटेल्स
NTA ने इन निम्नलिखित 4 मेन जनरल मैनेजर (GM) पोस्ट पर सीधे बदलाव कर रहा है। छात्र सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई डिटेल्स को देखें।
|
पोस्ट का नाम
|
प्रमुख जिम्मेदारी
|
|
GM - असेसमेंट R&D और साइकोमेट्रिक्स
|
प्रश्न बैंक तैयार करना, AI-आधारित मूल्यांकन और प्रश्नपत्रों का मानक तय करना
|
|
GM - टेस्ट सेंटर नेटवर्क व ऑपरेशन्स
|
देश भर के 500+ शहरों में एग्जाम सेंटर्स की क्वालिटी और सख्त निगरानी रखना
|
|
GM - इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी (CISO)
|
साइबर सुरक्षा, डेटा प्रोटेक्शन और हैकिंग/लीक रोकने के लिए डिजिटल इंफ्रा मजबूत करना।
|
|
GM - विजिलेंस, इन्वेस्टिगेशन व फॉरेंसिक
|
CBI, ED और फॉरेंसिक टीमों के साथ तालमेल कर पेपर लीक और नकल रोकने के उपाय।
|
‘Build New NTA’ मिशन में क्या-क्या बदलाव किए जा रहे हैं?
NTA आगे किसी भी विवादों का हिस्सा न बनें, इसके लिए वह अपनी कार्यप्रणाली में कई बड़े तकनीकी और प्रशासनिक बदलाव करने जा रहा है। इन बदलावों के बारे में जानने के लिए यहां देखें।
- पब्लिक एग्जाम एक्ट 2024 का कड़ाई से पालन: नए विजिलेंस हेड एंटी-पेपर लीक कानून (Public Examinations Prevention of Unfair Means Act, 2024) के तहत सख्त कदम उठाएंगे।
- AI और फॉरेंसिक सर्विलांस: एग्जाम के दौरान पेपर सिक्योरिटी को सुनिश्चित करने के लिए एडवांस डिजिटल फॉरेंसिक और AI टूल्स का इस्तेमाल किया जाएगा।
- सेंटर्स का सख्त ऑडिट: एग्जाम सेंटर का रैंडम इंस्पेक्शन किया जाएगा जिससे किसी भी प्रकार के सेंटर्स और कोचिंग साठगांठ को खत्म किया जा सके।
LinkedIn Post, NTA ने किया पोस्ट
NTA ने सोशल मीडिया हैंडल यानी LinkedIn पर एक Post के जरिए कहा, ‘Following the recommendations of the High-Level Committee of Experts (HLCE) chaired by Prof K Radhakrishnan, NTA is undergoing the most comprehensive institutional strengthening in its history. Across academic rigour, technology, security, operations and governance, we are rebuilding the Agency to serve crores of candidates with the credibility they deserve’
Young Professionals Post Vacancy 2026
इन चार पदों के अलावा एनटीए ने उन युवा प्रोफेशनल्स को भी आमंत्रित किया है जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षाएं दी हैं। ये भर्तियां एकेडमिक रिसर्च में 12 पदों, लीगल रिसर्च में दो पदों और फाइनेंस और अकाउंट्स रिसर्च में दो पदों के लिए हैं।
NTA ने इन चार पोस्ट के अलावा Young Professionals के लिए पोस्ट जारी की है। यह केवल Civil Services Exam देने वाले छात्रों के लिए ही एलिजिबल है। Young Professionals की पोस्ट की जानकारी लेने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
|
S.No
|
पोस्ट का नाम
|
वैकेंसी
|
|
1
|
Young Professionals (Academic Research)
|
12
|
|
2
|
Young Professionals (Legal Research)
|
2
|
|
3
|
Young Professionals (Finance and Accounts
Research)
|
2
|
Young Professionals Vacancy NOTIFICATION - यहां पढे़
