NTA Exam Calendar 2026-27 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 2026-27 के लिए परीक्षा कैलेंडर 16 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी कर दिया है। जारी किए गए कैलेंडर में दिसंबर 2026 और मार्च 2027 के बीच होने वाली कई प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं। जिसमें यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा का आयोजन 14 से 19 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद CSIR-UGC NET परीक्षा 20 और 21 दिसंबर 2026 को होगी। जनवरी 2027 में NIFT एंट्रेंस परीक्षा 10 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
JEE Main 2027 सेशन-1 परीक्षा 22 से 24 जनवरी और 28 से 30 जनवरी 2027 तक होगी। इसके बाद AISSEE परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। CMAT परीक्षा 7 फरवरी 2027 को होगी। वहीं, CUET-PG 2027 परीक्षा 1 से 5 मार्च, 8 मार्च, 12 से 20 मार्च और 24 से 25 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएगी।
NTA Exam Calendar 2026–27 PDF Download Link
NTA परीक्षा कैलेंडर 2026-27 PDF में दिसंबर 2026 से शुरू होने वाली परीक्षाओं की संभावित तारीखें दी गई हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से NTA परीक्षा कैलेंडर 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
|
NTA Exam Calendar 2026–27 PDF Link
|
NTA एग्जाम कैलेंडर 2026-27
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में NTA द्वारा जारी विभिन्न परीक्षाओं की तारीखें देख सकते हैं।
|
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC)
|
06 दिसंबर 2026
|
|
SWAYAM
|
08–12 दिसंबर 2026
|
|
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल
|
13 दिसंबर 2026
|
|
UGC NET दिसंबर सत्र
|
14–19 दिसंबर 2026
|
|
संयुक्त CSIR-UGC NET दिसंबर सत्र
|
20–21 दिसंबर 2026
|
|
आर्मी कैडेट कॉलेज
|
04 जनवरी 2027
|
|
SHRESHTA (NETS)
|
10 जनवरी 2027
|
|
NIFT प्रवेश परीक्षा
|
10 जनवरी 2027
|
|
JEE Main सेशन-1
|
22–24 और 28–30 जनवरी 2027
|
|
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE)
|
31 जनवरी 2027
|
|
CMAT
|
07 फरवरी 2027
|
|
NITTT पार्ट-1
|
26–27 फरवरी 2027
|
|
CUET PG 2027
|
01–05, 08, 12–20 और 24–25 मार्च 2027
|
|
NITTT भाग-2
|
05 और 07 मार्च 20
|
NTA एग्जाम कैलेंडर 2026-27 PDF कैसे डाउनलोड करें?
NTA परीक्षा कैलेंडर 2026-27 PDF डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:
-
सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट-nta.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर Exam Calendar लिंक पर क्लिक करें।
परीक्षा कैलेंडर की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
PDF में अपनी परीक्षा की तिथि और अवधि देखें।
कैलेंडर की PDF को डाउनलोड करके अपने डिवाइस में सेव कर लें।
