PFRDA Grade A Mains Admit Card 2026: पीएफआरडीए ग्रेड A मेन्स एडमिट कार्ड pfrda.org.in जल्द, हॉल टिकट पीडीएफ

PFRDA Grade A Mains Admit Card 2026: पीएफआरडीए ग्रेड A एडमिट कार्ड 2026 जल्द जारी किया गया है। मेन्स एग्जाम 20 नवंबर को आयोजित होने जा रहा है। प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार मेन्स एग्जाम में शामिल हो सकेंगे। 

Nov 12, 2026, 12:20 IST

PFRDA Grade A Mains Admit Card 2026: पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) मेन्स एग्जाम 20 नवंबर को आयोजित करने जा रहा है। PFRDA ने प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट 4 नवंबर को जारी किया था। फेज 1 को क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार सिलेक्शन प्रोसेस के अगले स्टेज में शामिल होंगे। मेन्स एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवार फिलहाल अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। जो कि नवंबर के दूसरे हफ्ते में जारी किया जा सकता है। 

Also Check: India Post GDS 2nd Merit List 2026 Live 

PFRDA Grade 2 Admit Card 2026: हाइलाइट्स 

उम्मीदवारों के ग्रेड A मेन्स एडमिट कार्ड 2026 में सभी जरूरी डिटेल्स जैसे एग्जाम की डेट, एग्जाम सेंटर, टाइम आदि शामिल रहेंगी। नीचे दिए टेबल में जरूरी डिटेल्स देखें:

Related Stories

भर्ती प्राधिकरण 
पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA)
पोस्ट 
असिस्टेंट मैनेजर (Grade A)
विज्ञापन संख्या 
03/2026
पीएफआरडीए ग्रेड A मेन्स एग्जाम 2026 डेट
20 नवंबर, 2026
एडमिट कार्ड 
नवंबर के दूसरे हफ्ते में  
ऑफिशियल वेबसाइट 
pfrda.org.in 
लॉगिन क्रेडेंशियल 
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 

PFRDA Grade A Mains Admit Card 2026 Download link

जिन उम्मीदवारों ने पीएफआरडीए ग्रेड A प्रीलिम्स एग्जाम क्वालिफाई किया था, उन्हें अब मेन्स एग्जाम में शामिल होना होगा। मेन्स एग्जाम 20 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। जिसके एडमिट कार्ड नवंबर के दूसरे हफ्ते में ऑफिशियल वेबसाइट pfrda.org.in पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए Registration no, Roll.no और Password दर्ज करना होगा।

PFRDA ग्रेड A रिजल्ट 2026 

PFRDA Grade A Mains Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवार पीएफआरडीए ग्रेड A मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pfrda.org.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, Latest Update पर जाएं। 

स्टेप 3 अब “Recruitment of Officer Grade 'A' (Assistant Manager)-2026 - Call Letter for Online Phase-II Examination” पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 अपना Registration No / Roll No. and Password / DOB(DD-MM-YY) दर्ज करें। 

स्टेप 5 लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 6 हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड करना ना भूलें।

एग्जामिनेशन सेंटर में बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। हॉल टिकट में दी गई सभी डिटेल्स को उम्मीदवारों को ध्यान से देखने की सलाह दी जाती है। 


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।