Railway RRB Section Controller Online Form 2026: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, तुरंत करें अप्लाई

RRB Section Controller Online Form 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त को समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 119 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

Aug 13, 2026, 17:26 IST
Railway RRB Section Controller Online Form 2026
Railway RRB Section Controller Online Form 2026

RRB Section Controller Online Form 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त से पहले पूरा करने की सलाह दी जाती है। रेलवे सेक्शन कंट्रोलर पद पर सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 35,400 रुपये मैट्रिक्स लेवल 6 के तहत सैलरी दी जाएगी। 

RRB Section Controller Online Form 2026: आवेदन लिंक 

भारत के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे में 119 सेक्शन कंट्रोलर पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई को शुरू की गई। आवेदन 14 अगस्त को समाप्त हो जाएंगे। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले योग्य उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। 

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026

RRB Section Controller Form 2026 Last Date: हाइलाइट्स 

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त है। उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अन्य हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं। 

संचालन प्राधिकरण: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी)

विज्ञापन संख्या: CEN 03/2026

पद का नाम: अनुभाग नियंत्रक

कुल रिक्तियां: 119 पद

आवेदन का तरीका : ऑनलाइन

आधिकारिक आवेदन पोर्टल: rrbapply.gov.in

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर का वेतन : 35,400 रुपये 

श्रेणीवार आवेदन शुल्क

परीक्षा शुल्क संरचना श्रेणी के अनुसार भिन्न होती है, जिसमें से एक बड़ा हिस्सा पहले कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) में उपस्थित होने के बाद वापस कर दिया जाता है:

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
वर्ग
आवेदन शुल्क
वापसी योग्य राशि (सीबीटी के बाद)
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस
₹500
₹400 (बैंक शुल्क घटाकर)
एससी / एसटी / एक्सएसएम / महिला / ट्रांसजेंडर / ईबीसी
₹250
₹250 (बैंक शुल्क घटाकर)

RRB Section Controller Online Form 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन करने के सिंपल स्टेप नीचे दिए गए हैं। 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in या क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं। 

  2.  होम पेज पर, RRB Section Controller Online Form 2026 लिंक पर जाएं।

  3. रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करें। 

  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फोटो अपलोड करें। 

  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

  6. प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates