Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026: एडमिट कार्ड इस तिथि को होगा जारी, डाउनलोड करने के लिए ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा CET 12th Level परीक्षा का एडमिट कार्ड 26 नवंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.inपर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी SSO ID और लॉगिन डिटेल्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

Nov 22, 2026, 09:48 IST
Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 के 26 नवंबर 2026 को आधिकारिक RSSB पोर्टल पर जारी होगा।
Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 के 26 नवंबर 2026 को आधिकारिक RSSB पोर्टल पर जारी होगा।

Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित की जाने वाली समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर) 2026 के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, राजस्थान CET 12th लेवल का प्रोविजनल एडमिट कार्ड 26 नवंबर 2026 (गुरूवार) को जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को SSO ID या अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्मतिथि) दर्ज करना होगा।

Rajasthan CET 12th Level City Slip 2026

Rajasthan CET Admit Card 2026 - हाइलाइट्स

राजस्थान सीईटी (Senior Secondary / 12th Level) परीक्षा 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं। 

Related Stories

परीक्षा का नाम
समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी (12th Level) 20
चयन बोर्ड का नाम
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB)
विज्ञापन संख्या (Advt. No.)
08/2026
परीक्षा का स्तर
राज्य स्तरीय पात्ररीक्षा (State-Level Eligibility Test)
परीक्षा मोड 
ऑफलाइन (OMR शीट आधारित)
परीक्षा तिथियां 
01, 02 और 03 दिसंबर 2026
एग्जाम सिटी स्लिप जारी तिथि
21 नवंबर 2026 
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
26 नवंबर 2026
कुल शिफ्ट 
6 शिफ्ट (प्रतिदिन 2 पाली)
शिफ्ट टाइमिंग
• प्रथम पाली: सुबह 10:00 AM से दोपहर 12:30 PM
• द्वितीय पाली: दोपहर 03:00 PM से शाम 05:30 PM
रिपोर्टिंग / गेट बंद होने का समय
• प्रथम पाली: 09:00 AM पर बंद
• द्वितीय पाली: 02:00 PM पर बंद
लॉगिन क्रेडेंशियल
एप्लीकेशन नंबर + जन्मतिथि या राजस्थान SSO ID
आवश्यक दस्तावेज
1. एडमिट कार्ड प्रिंटआउट
2. मूल फोटो पहचान पत्र (आधार/वोटर आईडी आदि)
3. दो हालिया रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
4. पारदर्शी नीला बॉलपेन
आधिकारिक वेबसाइट
rssb.rajasthan.gov.in / recruitment.rajasthan.gov.in

 कब होगी Rajasthan CET 12th Level Exam 2026?

राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (12th Level) 2026 का आयोजन 1 दिसंबर, 2 दिसंबर और 3 दिसंबर 2026 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित होगी:

  • पहली शिफ्ट (सुबह): प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

  • दूसरी शिफ्ट (शाम): दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक

  • अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटे पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा।

    Rajasthan CET 12th Level Exam 2026: जानिए शिफ्ट टाइमिंग, गेट बंद होने का समय और Dress Code के नियम

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ये डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स रखें तैयार

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने और परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित लॉगिन क्रेडेंशियल्स और डॉक्यूमेंट्स होने आवश्यक हैं:

    • SSO ID और पासवर्ड / Application Number व जन्मतिथि (DOB): पोर्टल पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए।

    • वैध फोटो पहचान पत्र (Original Photo ID): आधार कार्ड (जिसमें जन्मतिथि दर्ज हो), या पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, या वोटर आईडी।

    • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो: 2.5cm x 2.5cm साइज की एक रंगीन फोटो (एक महीने से अधिक पुरानी न हो)।

    • पारदर्शी नीला बॉल पेन: OMR शीट भरने के लिए transparent नीली स्याही का पेन।

    How to Download Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026? कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल एडमिट कार्ड 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

    1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर "Get Admit Card" विकल्प पर क्लिक करें।

    3. अब "Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026" के लिंक का चयन करें।

    4. अपना Application Number और Date of Birth (या SSO ID और Password) दर्ज करें।

    5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट निकाल लें।

    RSSB CET Admit Card 2026 में गलती होने पर क्या करें?

    • एडमिट कार्ड मिलने पर अपना नाम, फोटो, जन्म तिथि और आवेदन नंबर ध्यान से चेक करें।

    • यदि कोई गलती हो तो RSSB हेल्पलाइन नंबर 0141-2722520 पर संपर्क करें।

    • आप अपनी समस्या लिखकर pg.rssb@rajasthan.gov.in और RECRUITMENTHELPDESK@RAJASTHAN.GOV.IN पर ईमेल भी कर सकते हैं।

    • आवश्यकता पड़ने पर अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ दुर्गापुरा, जयपुर स्थित RSSB कार्यालय जाएं।

    • परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड, मूल फोटो पहचान पत्र और अपनी फोटो साथ ले जाना न भूलें

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।