Rajasthan High Court Stenographer Salary 2026: राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर इन-हैंड सैलरी, सुविधाएं और लाभ

Rajasthan High Court Stenographer Salary 2026: राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर की नौकरी में अनुभव के आधार पर अच्छे करियर ग्रोथ के अवसर मिलते हैं। स्टेनोग्राफर पे मैट्रिक्स लेवल के तहत सैलरी दी जाती है। 

Aug 3, 2026, 16:36 IST
Rajasthan High Court Stenographer Salary 2026
Rajasthan High Court Stenographer Salary 2026

Rajasthan High Court Stenographer Salary 2026: राजस्थान उच्च न्यायालय में स्टेनोग्राफर के लिए वेतनमान 23,700 रुपये प्रतिमाह है। परीवीक्षा अवधि पूरी होने पर उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत सैलरी दी जाती है। राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार भी उम्मीदवारों को भत्ते दिए जाते हैं। राजस्थान के जिला न्यायालयों में आशुलिपिक ग्रेड III एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में आशुलिपिक ग्रेड II पर पदोन्नित किया जाता है। 

Rajasthan High Court Stenographer Salary 2026: हाइलाइट्स 

राजस्थान उच्च न्यायालय में स्टेनोग्राफर की सैलरी 23,700 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। पे मैट्रिक्स लेवल संख्या L-10 के अनुसार दी जाती है। उम्मीदवार सैलरी से जुड़ा अन्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं। 

Related Stories

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण 
राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर
पोस्ट 
स्टेनोग्राफर ग्रेड II और ग्रेड III
नौकरी का स्थान
राजस्थान राज्य  
परिवीक्षा अवधि 
2 साल 
परिवीक्षाधीन अवधि का वेतन 
23,700 रुपये प्रतिमाह 
नियमित वेतन स्तर 
पे मैट्रिक्स लेवल संख्या L-10 
नियमित वेतनमान 
33,800 से 1,06,700

Rajasthan High Court Stenographer Salary 2026: इन हैंड सैलरी 

राजस्थान उच्च न्यायालय में स्टेनोग्राफर का प्रोबेशन अवधि का इन हैंड सैलरी 23,700 रुपये प्रति माह है। उम्मीदवार के स्थायी होने के बाद वेतन मैट्रिक्स स्तर L-10 के अनुसार इन हैंड सैलरी पे स्केल 33,800 से 1,06, 700 रुपये दिया जाता है। इसमें मंहगाई भत्ता, मकान किराया और अन्य सरकारी भत्ते शामिल हैं।

Rajasthan High Court Stenographer Salary 2026: परिवीक्षा के दौरान सैलरी

राजस्थान उच्च न्यायालय में स्टेनोग्राफर पद के लिए परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष है। इस अवधि के दौरान चयनित उम्मीदवारों को परिवीक्षाधीन प्रशिक्षु के रूप में नामित किया जाएगा और उन्हें ₹23,700 का समेकित मासिक वेतन दिया जाएगा। परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूरी होने पर उन्हें वेतन मैट्रिक्स स्तर L-10 में नियमित पद पर नियुक्त किया जाएगा।

विवरण
जानकारी 
पद का नाम
परिवीक्षाधीन 
अवधि
2 साल
निश्चित वेतन
23,700 रुपये प्रति माह

Rajasthan High Court Stenographer Salary 2026: सुविधाएं और लाभ 

राजस्थान उच्च न्यायालय के स्टेनोग्राफर विभिन्न सरकारी भत्तों के पात्र होंगे। अधिसूचना में किसी व्यक्तिगत भत्ते का उल्लेख नहीं है, लेकिन कर्मचारियों को राजस्थान सरकार के सेवा नियमों के अंतर्गत लागू सभी लाभ प्राप्त होंगे। कुछ प्रमुख लाभों निम्नलिखित हैं:

  • महंगाई भत्ता (DA)
  • मकान किराया भत्ता (HRA)
  • चिकित्सकीय सुविधाएं
  • अवकाश लाभ
  • यात्रा भत्ता (TA)
  • पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभ (जैसा लागू हो)
  • वार्षिक वेतन वृद्धि
  • नौकरी की सुरक्षा
  • पदोन्नति के अवसर
Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।