Rajasthan SET Online Form 2026: राजस्थान कोटा विश्विद्यालय (UOK), कोटा ने राजस्थान सेट के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को एक बड़ी खुशखबरी है। विश्विद्यालय ने राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। पहले ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 थी। इसके बाद 31 जुलाई 2026 हुई और अब 10 अगस्त 2026 हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक राजस्थान सेट के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है। उनके पास यह आखिरी और सुनहरा मौका है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा राज्य के कॉलेज और विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए पात्रता तय करने के लिए कुल 35 विषय हेतु आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद एक प्रमाण पत्र जारी किया जाता है, जो लाइफटाइम के लिए वैलिड रहता है।
Rajasthan SET Online Form 2026 - हाइलाइट्स
राजस्थान सेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म 14 जून 2026 से शुरू हुए थे, जिसकी आखिरी तारीख 10 अगस्त 2026 है। इसकी परीक्षा 13 सितंबर 2026 को राजस्थान राज्य के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे टेबल में हाइलाइट्स देख सकते हैं।
Related Stories
|
विवरण
|
जानकारी
|
|
विश्विद्यालय का नाम
|
राजस्थान कोटा विश्विद्यालय, कोटा
|
|
परीक्षा का नाम
|
राजस्थान सेट परीक्षा 2026
|
|
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि
|
14 जून 2026
|
|
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
|
10 अगस्त 2026
|
|
परीक्षा की तिथि
|
13 सितंबर 2026
|
|
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
|
परीक्षा से 4 या 5 दिन पहले
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
www.uok.ac.in
|
Rajasthan SET Online Form 2026 ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक
राजस्थान सेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा नीचे टेबल में भी उपलब्ध कराया गया है।
|
राजस्थान सेट परीक्षा 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक
|
Rajasthan SET Online Form 2026 Eligibility Criteria
राजस्थान सेट के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री 55 प्रतिशत अंकों के साथ होना अनिवार्य है। एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग कैटेगरी के लिए 50 प्रतिशत अंक मान्य है। इसके लिए कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है।
कैसे भरे Rajasthan SET Online Form 2026
राजस्थान सेट परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
-
सबसे पहले राजस्थान कोटा विश्विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट www.uok.ac.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और What's New सेक्शन को ओपन करें।
-
Rajasthan SET Online Form 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
अब आवेदन फीस भरें। -
आवेदन फॉर्म में भरी गई डिटेल्स को एक बार ध्यान से चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Rajasthan SET Online Form 2026 - आवेदन फीस
राजस्थान सेट परीक्षा के लिए कैटेगरी वाइज ऑनलाइन आवेदन फीस अलग-अलग है। जनरल, एसबीसी और ओबीसी (क्रीमी लेयर) कैटेगरी को 1500 रुपये, ईडब्ल्यूएस, एसबीसी और ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) कैटेगरी को 1200 रुपये और एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी को 750 रुपये आवेदन शुल्क के रुप में देने होंगे।
ये भी पढ़ें: UPSC CMS 2026 Expected Cutoff: यूपीएससी सीएमएस अनुमानित कट-ऑफ देखें यहां
