Ram Mandir CEO Salary 2026: राम मंदिर के पहले सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिज्ञा नियुक्त किए गए हैं। लेकिन, उनकी सैलरी कितनी होगी इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। ट्रस्ट और सीईओ के बीच बातचीत के बाद ही अंतिम वेतन और सुविधाओं की जानकारी स्पष्ट की जाएगी।
क्योंकि यह पद किसी सरकारी नौकरी की तरह निर्धारित पे-स्केल पर आधारित नहीं है। ट्रस्ट की ओर से उम्मीदवार की योग्यता, अनुभव और पिछली जिम्मेदारियों को ध्यान में रखकर सैलरी पैकेज तय किया जा सकता है। ट्रस्ट द्वारा इस पद के लिए अनुभवी और वरिष्ठ लोगों को प्राथमिकता दी गई थी।
राम मंदिर के सीईओ पद की दौड़ में टॉप 3 नाम कौन से रहे?
हालांकि राम मंदिर ट्रस्ट अंतिम पैनल के बारे में गोपनीयता बनाए रखता है, सूत्रों और रिपोर्टों से पता चलता है कि सार्वजनिक प्रशासन और सिविल सेवा के टॉप व्यक्तित्वों ने लिस्ट में जगह बनाई है:
राजेश पांडे - उत्तर प्रदेश कैडर के एक सेवानिवृत्त IPS अधिकारी, जो मुठभेड़ विशेषज्ञ के रूप में अपने अनुभव के लिए जाने जाते हैं।
योगेश्वर राम मिश्रा - एक पूर्व IAS अधिकारी, जिन्होंने पहले अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट (DM) के रूप में कार्य किया था।
परेश सक्सेना - एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बिहार के पूर्व डीजीपी या पुलिस अधिकारी।
Related Stories
राम मंदिर के सीईओ को कितनी सैलरी मिलेगी?
श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट ने एयर मार्शल रिटायर्ड जितेंद्र मिज्ञा को पहला सीईओ नियुक्त कर लिया है। 2 सितंबर को हुई ट्रस्ट की बैठक में उन्हें चयनित किया गया है। इससे पहले दो महिने तक सीईओ पद के लिए चयन प्रक्रिया जारी थी। जिसमें ट्रस्ट को लगभग 5,585 आवेदन प्राप्त हुए थे।
अब लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि राम मंदिर के सीईओ को कितनी सैलरी मिलेगी? दरअसल, इस पद के लिए ट्रस्ट द्वारा भर्ती विज्ञापन में किसी निश्चित वेतनमान का उल्लेख नहीं किया गया था।
सीईओ की महिने की सैलरी क्या होगी?
राम मंदिर सीईओ की सटीक मासिक या सालाना सैलरी की ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। इसलिए सोशल मीडिया या अन्य जगह बताई जा रही किसी सैलरी आधिकारिक वेतन मानना सही नहीं होगा। हालांकि, उपलब्ध भर्ती सूचना से स्पष्ट होता है कि सीईओ का वेतन नेगोशिएबल हो सकता है। इसी के साथ अंतिम वेतन में अन्य सुविधाएं और लाभ शामिल हो सकते हैं।
सीईओ की जिम्मेदारी क्या होगी?
राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ को बड़े प्रशासनिक कार्यों को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी का काम सौपा जाएगा। जिसमें मंदिर परिसर का प्रबंधन, प्रशासनिक व्यवस्था, विभिन्न एजेंसियों के साथ कार्य और भविष्य की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना शामिल हो सकता है।
