RBSE 10th New Rules 2026-27: राजस्थान बोर्ड 10वीं के एग्जाम अब साल में 2 बार, जानें 'Essential Improvement' का नियम

Rajasthan 10th Board Exam New Rule: राजस्थान में 10वीं बोर्ड के एग्जाम देने वाले सभी छात्रों के लिए NEP द्वारा बड़ी अपडेट जारी की गई है। अब RBSE 10th 2026 के एग्जाम दो बार आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, नई व्यवस्था के द्वारा सप्लीमेंट्री एग्जाम को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।

Oct 5, 2026, 16:38 IST
RBSE 10th Board Exam Big Decision
RBSE 10th Board Exam Big Decision

RBSE 10th Board Exam Big Decision: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों को लागू करते हुए 10वीं और प्रवेशिका एग्जाम के नियमों में बदलाव किए है। बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस (माशिबो/शैक्षिक/2026-27/2799-2813) के अनुसार, शैक्षिक सेशन 2026-27 से माध्यमिक लेवल यानी 10वीं के एग्जाम अब साल में दो बार आयोजित किए जाएंगे।   

इस नए नियम से छात्रों पर से बोर्ड एग्जाम का तनाव भी काफी कम होगा। साथ ही, उन्हें अपने रिजल्ट में सुधार करने का बेहतरीन मौका मिलेगा। बोर्ड ने Compartment - Supplementary एग्जाम की पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। अब छात्रों को मुख्य एग्जाम में कम मार्क्स आने पर भी रिजल्ट सुधारने का एक और अवसर मिलेगा। छात्र ज्यादा से ज्यादा तीन सब्जेक्ट में Supplementary Exam दे सकते हैं। 

RBSE 10th के दोहरी बोर्ड एग्जाम प्रणाली: मुख्य डेट्स और ओवरव्यू

RBSE 10th Exam 2026-27 Schedule के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल से इन डेट्स के बारे में जान सकते हैं। 

इवेंट 
डिटेल्स 
बोर्ड का नाम 
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर
लागू सत्र 
सेशन 2026-27 से प्रभावी
प्रथम बोर्ड एग्जाम (मुख्य एग्जाम)
माह फरवरी - मार्च में आयोजित होगी
द्वितीय बोर्ड एग्जाम (सुधारात्मक एग्जाम)
माह मई में आयोजित होगी
सुधार हेतु अधिकतम सब्जेक्ट (Max Subjects)
अधिकतम 3 सब्जेक्ट 
मार्क्स तालिका मूल्यांकन (Final Result)
दोनों एग्जाम में से सब्जेक्ट-वाइज उच्चतर मार्क्स (Best Score) शामिल होंगे
पूरक एग्जाम 
व्यवस्था पूरी तरह समाप्त की गई

RBSE 10th Board Exam Rules Changed: Official Notice 2026 

यहां क्लिक करें

RBSE 10th नए नियमों की 10 सबसे बड़ी बातें 

राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नियमावली के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

  1. दो एग्जाम का आयोजन:

    • पहले एग्जाम (मुख्य परीक्षा) फरवरी-मार्च में होगी।
    • दूसरी एग्जाम (सुधारात्मक परीक्षा) मई महीने में आयोजित की जाएगी।
  1. मार्क्स सुधार (Performance Improvement) का मौका:

    • मुख्य एग्जाम में पास छात्र यदि चाहें तो अपने मार्क्स बढ़ाने के लिए अधिकतम 3 सब्जेक्ट में दूसरे एग्जाम दे सकते हैं।

  1. बेस्ट स्कोर की गणना:

    • फाइनल रिजल्ट जारी करते समय मुख्य एग्जाम और दूसरे एग्जाम दोनों में से जिस सब्जेक्ट में अधिक मार्क्स होंगे, वही जोड़े जाएंगे।

  1. 'Fail' और 'Supplementary' शब्द खत्म:

    • नए नियम के अनुसार अब किसी भी छात्र की मार्कशीट पर 'Supplementary' या 'Fail' नहीं लिखा जाएगा।

  1. Essential Improvement (EI) का नियम:

    • मुख्य एग्जाम में कम से कम 2 सब्जेक्ट में न्यूनतम पास होने के लिए मार्क्स (33%) पाने होंगे या अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को सप्लीमेंट्री के बजाय 'EI' (Essential Improvement) जारी कर दूसरे बोर्ड एग्जाम में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

  1. Essential Repeat (ER) कब लागू होगा?:

    • यदि कोई छात्र मुख्य एग्जाम में 3 या उससे अधिक सब्जेक्ट में अनुपस्थित रहता है या 33% से कम मार्क्स पाता है, तो उसे दूसरे एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उसका रिजल्ट 'Essential Repeat' (ER) रहेगा और उसे अगले सेशन के मुख्य एग्जाम में सभी सब्जेक्ट से बैठना होगा।

  1. कक्षा 11 में प्रोविजनल एडमिशन:

    • मुख्य एग्जाम में 1 या 2 सब्जेक्ट में न्यूनतम मार्क्स न ला पाने वाले छात्र भी कक्षा 11 में Provisional Admission ले सकेंगे। दूसरे एग्जाम के रिजल्ट के बाद उनका एडमिशन स्थाई कर दिया जाएगा।
    • मुख्य एग्जाम की परफॉर्मेंस Raj-e-Vault (राज ई-वॉल्ट) पर उपलब्ध कराई जाएगी।
  1. सिलेब्स और एग्जाम पैटर्न एक समान:

    • मुख्य एग्जाम और सुधारात्मक एग्जाम दोनों के लिए Syllabus और एग्जाम योजना 100% समान रहेगी।

  1. आंतरिक मूल्यांकन और सत्रांक (Sessional Marks):

    • स्कूल द्वारा सत्रांक और इंटरनल असेसमेंट केवल एक बार मुख्य परीक्षा के समय ही भेजे जाएंगे। द्वितीय परीक्षा के अंतिम परिणाम में भी वही अंक मान्य होंगे।

  1. राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को राहत:

    • खेल आयोजनों की तिथियां परीक्षा से टकराने पर खिलाड़ियों को द्वितीय बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का विशेष अवसर दिया जाएगा।

छात्रों के लिए क्या - क्या फायदे होंगे? 

  • साल बर्बाद होने से बचाएं: पहले यदि किसी छात्र का मुख्य एग्जाम में एक-दो पेपर खराब हो जाते थे, तो उसे पूरा साल दोबारा पड़ना पड़ता था। साथ ही, पूरक एग्जाम के तनाव से गुजरना पड़ता था। अब इन्ही छात्रों को मई में ही सुधार का मौका दोबारा मिल जाएगा।
  • प्रतिस्पर्धी एग्जाम के लिए बेहतर स्कोर: दोनों में से बेस्ट स्कोर चुने जाने के कारण छात्र बिना किसी डर के एग्जाम दे सकते हैं, जिससे उनका ओवरऑल परसेंटेज सुधरेगा।
  • तनावमुक्त एग्जाम (Stress-Free Exam): राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का मुख्य उद्देश्य बोर्ड एग्जाम के भय को समाप्त करना है। इस व्यवस्था से बोर्ड का दबाव काफी कम हो जाएगा।

यहां भी पढ़े: Bihar School Holiday 2026: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठछठ पूजा तक कितने दिन बंद रहेंगे बिहार के स्कूल? देखें छुट्टियों की लिस्ट

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates