RRC NCR Apprentice Recruitment 2026: आरआरसी एनसीआर अप्रेंटिस के 1853 पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन

RRC NCR Apprentice Recruitment 2026: आरआरसी एनसीआर ने अपनी ऑफिशियल पर अप्रेंटिस के कुल 1853 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 07 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

Jul 15, 2026, 14:21 IST
RRC NCR Apprentice Recruitment 2026
RRC NCR Apprentice Recruitment 2026

RRC NCR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrcpryj.org पर आरआरसी एनसीआर अप्रेंटिस के कुल 1853 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 08 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 07 अगस्त 2026 तक है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

आरआरसी एनसीआर अप्रेंटिस पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवदेन रद्द किए जा सकते हैं। 

RRC NCR Apprentice Recruitment 2026 ऑनलाइन आवदेन करने का डायरेक्ट लिंक 

आरआरसी एनसीआर अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एजुकेशनल सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट और आधार कार्ड पहले से तैयार रखने चाहिए। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे  दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Related Stories

आरआरसी एनसीआर अप्रेंटिस पद ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक 

RRC NCR Apprentice Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

आरआरसी एनसीआर अप्रेंटिस के पदों में चयन में मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। सलेक्शन तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को यह जानकारी होनी चाहिए कि अप्रेंटिस रोजगार की गारंटी नहीं देता है। यह 6 महीने या सालभर का एक कॉन्ट्रैक्ट होता है। आप नीचे दी गई टेबल से जरूरी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) 
पद का नाम 
आरआरसी एनसीआर अप्रेंटिस 
रिक्त पदों की संख्या 
1853 
नोटिफिकेशन 
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
08 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
07 अगस्त 2026
चयन प्रक्रिया 
मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल
ऑफिशियल वेबसाइट 
rrcpryj.org

RRC NCR Apprentice Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

आरआरसी एनसीआर में अप्रेंटिस पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत के साथ 10वीं कक्षा की मार्कशीट सहित संबंधित ट्रेड में आईटीआई होनी चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस 100 रुपये रखी गई है। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, आयु सीमा और वैकेंसी सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

RRC NCR Apprentice Recruitment 2026 ऑनलाइन आवदेन कैसे करें? 

आरआरसी एनसीआर अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहलेआरआरसी की ऑफिशियल वेबसाइट rrcpryj.org पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • RRC NCR Apprentice Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डिटेल्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

RRC NCR Apprentice Recruitment 2026 के लिए कौन-कौन से जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए? 

आरआरसी एनसीआर अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। 

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट 

  • डेट ऑफ बर्थ प्रूफ 

  • आईआईटी मार्कशीट (सभी समेस्टर)

  • एनसीवीटी/एससीवीटी ट्रेड सर्टिफिकेट या नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट 

  • पासपोर्ट साइट कलर फोटोग्राफ 

  • स्कैन किए गए सिग्नेचर 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।