RSSB Computer Instructor Answer Key 2026: राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर फाइनल पेपर 1 और 2 उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें डाउनलोड

RSSB Computer Instructor Final Answer Key 2026: आरएसएसबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पेपर-1 और पेपर-2 एग्जाम की फाइनल उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने मार्क्स की जांच कर सकते हैं। 

Nov 7, 2026, 11:17 IST
RSSB Computer Instructor Final Answer Key 2026
RSSB Computer Instructor Final Answer Key 2026

RSSB Computer Instructor Final Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 06 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर आरएसएसबी सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (SCI) और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (BCI) पेपर-1 और पेपर-2 की फाइनल उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी दै। इसका एग्जाम 22 अगस्त और 23 अगस्त 2026 को हुआ था। 05 नवंबर को स्कोरकार्ड 2026 और एक दिन पहले रिजल्ट व कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट 2026 भी जारी की गई थी। प्रोविजनल आंसर-की 18 सितंबर 2026 को जारी की गई थी। 

राजस्थान बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पेपर-1 और पेपर-2 की फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।   

RSSB Computer Instructor Final Answer Key 2026 डाउनलोड लिंक

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के बाद ध्यान से चेक करने की सलाह दी जाती है। 

Related Stories

फाइनल उत्तर कुंजी 2026 
PDF डाउनलोड लिंक 
आरएसएसबी बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पेपर-1 
(पेपर कोड - 66 K) 
आरएसएसबी सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पेपर-2 
(पेपर कोड - DU15) 
आरएसएसबी सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पेपर-1 
पेपर कोड - 25RK) 
आरएसएसबी बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पेपर-2 
(पेपर कोड -PQQ) 

RSSB Computer Instructor Answer Key 2026- हाइलाइट्स 

राजस्थान सीनियर व बेसिक इंस्ट्रक्टर का एग्जाम  22 अगस्त और 23 अगस्त 2026 को दो शिफ्ट में हुआ था। पहली शिफ्ट सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 03.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक आयोजित की गई थी। आरएसएसबी इस रिक्रूटमेंट एग्जाम के माध्यम से कुल 3951 रिक्त पदों को भरना चाहता है। बाकी जानकारी नीचे टेबल में हैं।

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नाम 
सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 
रिक्त पद 
3951 
विज्ञापन संख्या 
07/2026 
परीक्षा की तिथि 
22 अगस्त और 23 अगस्त 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि 
04 नवंबर 2026 
स्कोरकार्ड जारी होने की डेट
05 नवंबर 2026 
फाइनल आंसर-की 
06 नवंबर 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
rssb.rajasthan.gov.in 

Rajasthan Computer Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?

आरएसएसबी सीनियर और बेसिक इंस्ट्रक्टर परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Candidate Corner में Answer Key सेक्शन देखें। 

  • Basic and Senior Computer Instructor 2026 Answer Key पर क्लिक करें। 

  • उत्तर कुंजी की PDF ओपन हो जाएगी। 

  • आंसर-की डाउनलोड कर लें। 

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।