RSSB LDC Cut off 2026: राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क श्रेणीवार अनुमानित कट ऑफ अंक देखें

RSSB LDC Cut off 2026: आरएसएसबी LDC लिखित परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई, 2026 को किया गया है। उम्मीदवार इस लेख में अनुमानित श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स देख सकते हैं। लिखित परीक्षा के बाद ऑफिशियल कट ऑफ रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी।

Jul 6, 2026, 14:48 IST
RSSB LDC Expected Cut off 2026
RSSB LDC Expected Cut off 2026

Rajasthan RSSB LDC Cut off 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से लोअर डिवीजन क्लर्क की कट ऑफ रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी। LDC परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई, 2026 को किया गया है। लिखित परीक्षा में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। RSSB द्वारा रिजल्ट के साथ - साथ कट ऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे। 

RSMSSB LDC परीक्षा 2026 के अंकों की गणना कैसे करें?

लोअर डिवीजन क्लर्क (Stage 1) की लिखित परीक्षा में कुल 200 प्रश्न शामिल होते हैं। जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है। वहीं प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.33% की निगेटिव मार्किंग की जाती है। 

लोअर डिवीजन क्लर्क (Stage 2) में गति एवं दक्षता परीक्षण शामिल है। जिसमें कुल 50 अंक शामिल होते हैं। स्पीड टाइपिंग टेस्ट में 10 मिनट की अवधि में 25 अंक शामिल होते हैं। दक्षता परीक्षण 25 अंकों का होता है और इसकी अवधि 10 मिनट की होती है। 

Related Stories

RSMSSB LDC कट ऑफ 2026 को प्रभावित करने वाले कारक 

राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क कट ऑफ 2026 को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं:

परीक्षा का कठिनाई स्तर - परीक्षा का कठिनाई स्तर जितना अधिक होगा, कट-ऑफ अंक उतने ही कम होंगे और कठिनाई स्तर जितना कम होगा, कट-ऑफ अंक उतने ही अधिक होंगे। 

परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या - यदि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होगी तो कट ऑफ अंक भी ज्यादा होगा। वहीं, आवेदको की संख्या कम होने पर कट ऑफ अंक भी कम होने की संभावना है। 

रिक्त पदों की संख्या - यदि निकाले गए पदों की संख्या अधिक है, तो कट ऑफ अंक कम होगा। वहीं आवेदकों की संख्या की तुलना में रिक्त पदों की संख्या कम होती है, तो कट ऑफ अधिक होगा। 

RSSB LDC Expected Cut off 2026: अपेक्षित कट ऑफ

राजस्थान एलडीसी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यहां श्रेणीवार संभावित कट ऑफ अंक देख सकते हैं:

RSSB LDC नॉन-TSP कट ऑफ
वर्ग
कट-ऑफ अंक (200 में से)
सामान्य/यूआर
130-135
अन्य पिछड़ा वर्ग
125-128
ईडब्ल्यूएस
118-120
अनुसूचित जाति
115-118
अनुसूचित जनजाति
106-110
अति पिछड़े वर्गों
119-124
RSSB LDC TSP कट ऑफ
वर्ग
कट-ऑफ अंक (200 में से)
सामान्य/यूआर
126-128
अन्य पिछड़ा वर्ग
122-126
अनुसूचित जाति
111-113
अनुसूचित जनजाति
103-106
अति पिछड़े वर्गों
114-118

RSSB LDC Qualifying Marks 2026: राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क न्युनतम योग्यता अंक 

उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में श्रेणीवार न्युनतम योग्यता अंक देख सकते हैं। 

वर्ग
चरण 1 के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक
चरण 2 के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक
जनरल 
40%
36%
ओबीसी 
40%
36%
एससी 
35%
36%
एसटी 
35%
36%

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए की कट ऑफ अंक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।