SBI Clerk Mains Exam Date 2026: एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा तिथि आउट, 26 और 27 नवंबर को होगा एग्जाम

SBI Clerk Mains Exam Date 2026: एसबीआई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लर्क की मेन्स परीक्षा का तिथि 2026 जारी कर दी है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, एग्जाम 26 नवंबर और 27 नवंबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रो पर आयोजित किया जाएगा।

Nov 16, 2026, 19:34 IST
SBI Clerk Mains Exam Date 2026
SBI Clerk Mains Exam Date 2026

SBI Clerk 2026 Mains Exam Date OUT: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर दिनांक 16 नवंबर 2026 को एसबीआई क्लर्क के पोस्ट की मुख्य एग्जाम की तिथि जारी कर दी है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, परीक्षा 26 नवंबर और 27 नवंबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जाएगी। एसबीआई इस रिक्रूटमेंट परीक्षा के माध्यम से जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) के कुल 9766 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के चयन में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, लोकल भाषा टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है।    

एसबीआई क्लर्क मेन्स पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 नवंबर से 25 नवंबर 2026 के बीच जारी करेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। 

SBI Clerk Exam Date 2026 - हाइलाइट्स 

एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। कोई गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

Related Stories

विवरण
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
पद का नाम 
जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स)  
रिक्त पद 
9766
सलेक्शन प्रोसेस 
प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, लोकल भाषा टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
परीक्षा की तिथि 
26 नवंबर और 27 नवंबर 2026 
एग्जाम सिटी स्लिप 
जल्द जारी 
एडमिट कार्ड 
20 नवंबर से 25 नवंबर को जारी  
ऑफिशियल वेबसाइट 
sbi.bank.in

SBI Clerk Mains Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने कैंडिडेट्स नीचे दिए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर Admit Card सेक्शन में जाएं। 

  • अब SBI Clerk Mains Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

  • SBI Clerk Mains Call Letter डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क की परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा संबंधी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र एग्जाम शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें। एग्जाम सेंटर पर स्मार्ट वॉच सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम साथ लेकर न जाएं। इन चीजों की एंट्री नहीं होगी। 


    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।