SBI Clerk Prelims Result 2026: रेगुलर वैकेंसी का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां मिलेगा स्कोरकार्ड लिंक

SBI Clerk Prelims Result 2026: भारतीय स्टेट बैंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 9,766 रेगुलर पदों को भरा जाएगा।

Nov 4, 2026, 08:57 IST
SBI Clerk Prelims Result 2026 Expected Date
SBI Clerk Prelims Result 2026 Expected Date

SBI Clerk Prelims Result 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 9,766 रेगुलर पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। एसबीआई द्वारा नतीजे नवंबर 2026 में यानी दिवाली के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं। एक बार जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अपना एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर देख सकेंगे। इन पदों के लिए परीक्षा 26 और 27 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। 

SBI Clerk Prelims Result 2026 हाइलाइट्स

उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे देख सकते हैं:

Related Stories

  • संस्था का नाम: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

  • पद का नाम : जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) - रेगुलर पद

  • कुल रिक्तियां : 9,766 पद

  • परीक्षा की तिथि: 26 और 27 सितंबर 2026

  • रिजल्ट जारी होने की संभावित अवधि (Expected Result Date): नवंबर 2026 (दिवाली के बाद)

  • आधिकारिक वेबसाइट (Official Website): sbi.bank.in

  • SBI Clerk Result 2026 कैसे चेक करें?

    एसबीआई क्लर्क रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना स्कोर देख सकते हैं:

    • सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.bank.in/web/careers पर जाएं।

    • होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और “Current Openings” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • नोटिफिकेशन पेज पर जाएं और "Recruitment of Junior Associates (Customer Support & Sales) (Advertisement No: CRPD/CR/2026-27/17)" लिंक को खोजें।

    •  इसके बाद "Prelims Result for SBI Junior Associate" के लिंक पर क्लिक करें।

    • अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज आएगा, जिसमें अपना रोल नंबर/पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

    • आपका रिजल्ट, क्वालीफाइंग स्टेटस और कट-ऑफ मार्क्स स्क्रीन पर दिखाई देंगे। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर रख लें।

    सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

    एसबीआई क्लर्क (Junior Associate) के पद पर चयन के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित तीन चरणों से गुजरना होगा:

    1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)

    2. मुख्य परीक्षा (Mains Exam)

    3. स्थानीय भाषा परीक्षण (Language Proficiency Test - LPT)

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।