SBI क्लर्क को कितनी सैलरी मिलती है? जानें बेसिक पे, भत्ते और इन-हैंड सैलरी का पूरा हिसाब

SBI Clerk Salary: सरकारी नौकरी आज के समय में किसी सपने से कम नहीं है क्योंकि इसमें परमानेंट जॉब, अच्छी सैलरी और सरकारी भत्ते भी मिलते हैं। SBI क्लर्क की नौकरी भी इन्हीं में से एक है। आज हम आपको बताएंगे कि SBI बैंक में एक क्लर्क का क्या काम होता है और इसमें कितनी सैलरी मिलती है? 

Nov 18, 2026, 19:00 IST
SBI Clerk Salary
SBI Clerk Salary

SBI Clerk Salary in Hand: भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क की नौकरी हमेशा से ही यूथ के बीच पॉपुलर रही है। हर साल लाखों कैंडिडेट्स इस जॉब के लिए Apply करते हैं, लेकिन कम ही उम्मीदवार इस पोस्ट के लिए सलेक्ट हो पाते हैं। SBI क्लर्क की नौैकरी के लिए एग्जाम होता है और इसे पास करने के लिए कुल 3 चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। पहला प्रीलिम्स, दूसरा मेन्स और तीसरा लैंगवेंज टेस्ट होता है। 

SBI क्लर्क का क्या काम होता है? 

भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क को जूनियर एसोसिएट्स भी कहा जाता है। जब भी कोई व्यक्ति बैंक के अंदर अपना काम करवाने के लिए आता है, तो सबसे पहले उसका सामना क्लर्क से ही होता है। एक क्लर्क बैंक में कई तरह के काम करता है, जिसमें ग्राहकों के खाते में पैसे जमा करना, चेक क्लियर करना, डिमांड ड्राफ्ट (DD) जारी करना, पेमेंट ऑर्डर (PO) बनाना, नए बैंक खाते खोलना, ग्राहकों के KYC डॉक्यूमेंट्स अपडेट करना, पासबुक प्रिंट करना और चेकबुक या ATM कार्ड जारी करना, कैश काउंटर पर बैठकर रोज़ाना आने वाले नकद का हिसाब रखना और दिन के आखिर में कैश बैलेंस मिलाना, ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं (जैसे सरकारी बीमा योजनाएं, म्यूचुअल फंड, लोन आदि) के बारे में जानकारी देना और उन्हें समझाना, लोन (Home Loan, Car Loan, Personal Loan) के आवेदनों से जुड़े डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करना आदि शामिल है। 

Related Stories

SBI क्लर्क को कितनी सैलरी मिलती है?

SBI बैंक में एक क्लर्क को प्रति माह इन हैंड सैलरी लगभग ₹39,500 से ₹45,000 के बीच मिलती है। सैलरी के साथ-साथ मंहगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी मिलता है। हर साल इंक्रीमेंट भी होता है, जिस कारण एक क्लर्क की सैलरी प्रति महीना 64,480 तक हो जाती है। 

SBI क्लर्क बनने के लिए एजुकेशनल क्वालीफिकेशन क्या होनी चाहिए?

भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क बनने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। हालांकि जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर या आखिरी सेमेस्टर में हैं, वे भी इस एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं।  


Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।