UPSSSC Auditor & Assistant Accountant Result 2026: यूपी ऑडिटर परिणाम घोषित, 10409 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

Last Updated: Nov 18, 2026, 19:11 IST

UPSSSC Auditor & Assistant Accountant Result 2026: यूपीएसएसएससी ने यूपी ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंड का रिजल्ट 2026 जारी किया है। जिसमें कुल 10409 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। स्कोर चेक करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

UPSSSC Auditor & Assistant Accountant Result 2026: यूपी ऑडिटर परिणाम घोषित, 10409 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
UPSSSC Auditor & Assistant Accountant Result 2026: यूपी ऑडिटर परिणाम घोषित, 10409 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

UPSSSC Auditor & Assistant Accountant Result 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर (लेखा परीक्षक) और असिस्टेंट अकाउंटेंट (सहायक लेखाकार) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 14-परीक्षा/2026 के अंतर्गत कुल 10,409 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

UPSSSC Auditor & Assistant Accountant Result 2026: रिजल्ट जारी

आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती के लिए कुल 10,409 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अधिसूचना के अनुसार इन उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) में प्राप्त सामान्यीकृत अंकों के आधार पर किया गया है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,957 पदों को भरा जाना है। मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल हो सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मुख्य परीक्षा से संबंधित अन्य डिटेल्स आयोग की वेबसाइट पर चेक करते रहें।

UPSSSC Auditor & Assistant Accountant Result 2026 Download link 

उम्मीदवार ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट का परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर स्कोर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 

यूपी ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें 

UPSSSC Auditor & Assistant Accountant Result 2026: हाइलाइट्स 

आयोग : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 
परीक्षा का नाम : ऑडिटर एवं असिस्टेंट अकाउंटेंट 
विज्ञापन संख्या : 14-परीक्षा/2026 
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार : 10,409 
चयन का आधार : PET-2025 के सामान्यीकृत अंक 
परिणाम की स्थिति : घोषित 
वेबसाइट : upsssc.gov.in 

How to check UPSSSC Auditor Result 2026 Online?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं:

1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर रिजल्ट या नोटिस बोर्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
3. ऑडिटर एवं असिस्टेंट अकाउंटेंट मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम से संबंधित लिंक खोलें।
4. परिणाम की पीडीएफ या उपलब्ध रिजल्ट पेज को ओपन करें।
5. अपना रोल नंबर या संबंधित विवरण सर्च करें।
6. भविष्य के लिए परिणाम डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

UPSSSC Auditor Result 2026 के बाद क्या?

मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अगली परीक्षा में शामिल होना होगा। मुख्य परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

उम्मीदवार ध्यान दें कि 10,409 अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग अंतिम चयन नहीं है। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया के निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा। इसलिए सभी सफल उम्मीदवारों को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए और आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 18, 2026, 19:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News