भारत का वह राज्य, जहां है सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क, जानें यहां

Last Updated: Nov 18, 2026, 19:00 IST

भारत के विभिन्न राज्यों में हम यातायात के अलग-अलग साधन देखने को मिलते हैं। इनमें मेट्रो को सबसे सुगम साधनों में गिना जाता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है। 

मेट्रो
मेट्रो

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इनमें अलग-अलग राज्यों में हमें यातायात के अलग-अलग साधन देखने को मिलते हैं, जिनमें मेट्रो सबसे सुगम और समय की बचत करने वाला साधन है। यही वजह है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री मेट्रो का उपयोग करते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत के किस राज्य में है सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क

भारत में सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क उत्तर प्रदेश में है। यहां ऐसे कुल 6 शहर हैं, जहां मेट्रो का संचालन किया जाता है। यही वजह है कि मेट्रो नेटवर्क में यह राज्य पहले पायदान पर आता है।

यूपी के किन 6 शहरों में है मेट्रो नेटवर्क

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) और NCRTC के माध्यम से राज्य के 6 शहरों में मेट्रो सेवा चल रही है:

लखनऊ मेट्रो

राजधानी लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंशीपुलिया तक लगभग 22.87 किलोमीटर लंबा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर संचालित है। इसे रिकॉर्ड समय लगभग 4.5 साल में तैयार किया गया था।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा मेट्रो 

गौतमबुद्ध नगर जिले में सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक 29.7 किलोमीटर लंबी एक्वा लाइन संचालित है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और मजेंटा लाइन भी नोएडा को जोड़ती हैं।

गाजियाबाद मेट्रो 

गाजियाबाद में दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन शहीद स्थल नया बस अड्डा तक और ब्लू लाइन वैशाली तक के साथ-साथ देश की पहली सेमी-हाई-स्पीड रैपिड रेल 'नमो भारत' (RRTS) भी संचालित है।

कानपुर मेट्रो 

औद्योगिक नगरी कानपुर में आईआईटी (IIT) कानपुर से मोतीझील होते हुए सेंट्रल स्टेशन तक अंडग्राउंड और एलिवेटेड कॉरिडोर का संचालन हो रहा है।

आगरा मेट्रो  

ताज नगरी आगरा में ताज पूर्वी गेट से मनःकामेश्वर मंदिर तक प्राथमिक कॉरिडोर शुरू हो चुका है, जो देश की सबसे तेजी से निर्मित मेट्रो परियोजनाओं में से एक है।

मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर 

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के तहत मेरठ शहर के भीतर भी स्थानीय मेट्रो और रैपिड रेल सेवा का संचालन शुरू हो चुका है।

निर्माणाधीन और प्रस्तावित मेट्रो परियोजनाएं

उत्तर प्रदेश में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली और झांसी में भी हो रहा है। मेट्रो या लाइट मेट्रो (MetroLite) परियोजनाओं के डीपीआर (DPR) और शुरुआती चरणों पर काम किया जा रहा है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 18, 2026, 19:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News