13 August, School Holiday: क्या बंद रहेंगे स्कूल? पंजाब, राजस्थान राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, MD का ताजा अपडेट

13 August School Holiday 2026: 13 अगस्त 2026 को पूरे देश में स्कूलों की कोई भी अभी तक छुट्टी घोषित नहीं की गई है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। छात्र कल यानी 13 अगस्त 2026 को छुट्टी की जानकारी लेने के लिए यहां देखें।

Aug 13, 2026, 11:35 IST

Rain Alert & School Holiday Updates (13 August): देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून के कारण लगातार तेज बारिश हो रही है। भारत की राजधानी दिल्ली में माेनसून के चलते बारिश काफी ज्यादा तेजी से बढ़कर कई राज्यों में तांडव कर रही है, जिसके कारण कई राज्यों में नदी-नाले उफान पर आ रहे हैं। साथ ही, कई राज्यों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में छात्र और पेरेंट्स लगातार यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या 13 अगस्त 2026 को स्कूलों में छुट्टी रहेगी?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। परंतु, अभी तक स्कूलों की छुट्टी से जुड़ी कोई भी अपडेट जारी नहीं कि गई है। भारत के उत्तर, मध्य, पूर्व, उत्तरपूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। सरकार और स्कूलों द्वारा मौसम और परिस्थिती को देखते हुए छुट्टियों का ऐलान किया जाएगा। 

क्या 13 अगस्त को देशभर के स्कूल बंद रहेंगे?

मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद पूरे देश के लिए एक साथ स्कूल बंद करने का कोई केंद्रीय आदेश जारी नहीं किया गया है। स्कूल बंद करने या खोलने का फैसला पूरी तरह से District Magistrate/DM और राज्य सरकारों के पास होता है। साथ ही, यदि कल सरकार को इलाकों में भारी बारिश, जलभराव या लैंडस्लाइड का खतरा है, तो स्थानीय प्रशासन छुट्टी की घोषणा कर सकता है।

Related Stories

13 August School Holiday 2026 Update: राज्यवार बारिश का अलर्ट और स्कूल बंद रहने की स्थिति (13 August Status)

मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी और एक्सपेक्टेड स्कूल छुट्टियों की स्थिति के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

राज्य / केंद्र शासित प्रदेश
मौसम विभाग का अलर्ट (13 अगस्त)
स्कूल छुट्टी की एक्सपेक्टेड स्थिति
पंजाब 
कई जिलों में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे
प्रभावित जिलों में स्थानीय प्रशासन शाम तक आदेश जारी कर सकता है।
राजस्थान 
पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में तेज बारिश की चेतावनी
जलभराव वाले जिलों (जैसे जयपुर, कोटा, भरतपुर) में डीएम निर्णय लेंगे।
हिमाचल प्रदेश 
ऑरेंज अलर्ट (भारी बारिश व भूस्खलन की संभावना)
संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में स्कूल बंद रहने की पूरी संभावना।
उत्तराखंड 
भारी बारिश व लैंडस्लाइड का अलर्ट
संवेदनशील जिलों (देहरादून, नैनीताल आदि) में छुट्टी संभव।
दिल्ली-एनसीआर
मध्यम से भारी बारिश का अनुमान
अधिकांश स्कूल खुले रहेंगे, जलभराव वाले इलाकों पर नजर रखी जा रही है।

13 August 2026 School Leave Alert: छात्रों के लिए अपडेट्स और जरूरी टिप्स 

बढ़ते खराब मानसून के मौसम को देखते हुए छात्रों की पढ़ाई का नुकसान न हो और सुरक्षा बनी रहे, इसके लिए छात्र नीचे दी गई इन बातों का ध्यान रखें:

  • ऑफिशियल नोटिफिकेशन ही सही मानें: सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे फर्जी छुट्टियों के नोटिस पर भरोसा न करें। अपने जिले के कलेक्टर (DM) के ऑफिशियल एक्स हैंडल या स्कूल के ऑफिशियल मैसेज का इंतजार करें।
  • ऑनलाइन क्लास के लिए तैयार रहें: यदि बारिश के कारण स्कूल बंद होते हैं, तो कई स्कूल ऑनलाइन मोड पर क्लास संचालित करते हैं। अपने डिवाइस और इंटरनेट को चार्ज/तैयार रखें।
  • वॉटरप्रूफ बैग और रेनकोट: यदि कल स्कूल जाना पड़े, तो किताबों को सीलन और पानी से बचाने के लिए बैग में पॉलिथीन या प्लास्टिक कवर का इस्तेमाल करें।
  • स्वास्थ्य सुरक्षा: बारिश के मौसम में जलजनित बीमारियों (जैसे डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर) का खतरा बढ़ जाता है। पूरी बांह के कपड़े पहनें और घर से उबला या साफ पानी साथ ले जाएं।

13 अगस्त 2026 को पूरे देश में स्कूल बंद नहीं हैं। केवल उन्हीं क्षेत्रों में स्कूल बंद रहने की संभावना है जहाँ IMD ने भारी बारिश का रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और स्थानीय जिला प्रशासन ने आधिकारिक आदेश दिया है। छात्र एवं अभिभावक सुबह घर से निकलने से पहले अपने स्कूल ग्रुप या स्थानीय प्रशासनिक नोटिस की पुष्टि अवश्य कर लें।

यहां भी पढ़े: CBSE 12th Compartment Result 2026 OUT: 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें मार्कशीट

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।