School Holiday 14 August 2026: क्या 14 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल? जानें भारी बारिश को लेकर IMD की चेतावनी और प्रशासन के नियम

IMD Heavy Rain Alert:14 अगस्त, 2026 को स्कूल की छुट्टी: राज्यवार स्कूल बंद होने की जानकारी, भारी बारिश की चेतावनी, स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी और भारत भर में मौसम संबंधी स्कूल छुट्वी घोषणाओं को चेक करें।

Aug 14, 2026, 11:35 IST

IMD Heavy Rain Alert, 14 August 2026: देशभर में मॉनसून काफी तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कई राज्यों में लगातार झमाझम बारिश होने के कारण लोगों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सोशल मीडिया और विभिन्न मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर ‘14 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे’ जैसी खबरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं।

आज यानी 13 अगस्त 2026 को केरल में हुई भारी बारिश के कारण यह काफी चर्चा में रहा है। इसी को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में विशेष रूप से जैसे दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और केरल के कुछ हिस्सों में 14 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग द्वारा दी गई इस चेतावनी के बीच 14 अगस्त को स्कूलों की छुट्टी पर क्या स्थिति रहेगी। 

IMD Warning & State Alert Weather: राज्यों में मौसम का हाल और स्कूल छुट्टी एक्सपेक्टेड 

मौसम विभाग (IMD) ने स्थिती को देखते हुए सभी जगह चेतावनियों को जारी किया। साथ ही, इन चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में एक्सपेक्टेड स्थिति की डिटेल्स नीचे दी गई टेबल में जारी की गई है:

राज्य / क्षेत्र 
IMD मौसम चेतावनी 
स्कूलों में छुट्टी की स्थिति 
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR)
तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट (Orange Alert)
जिलाधिकारी/शिक्षा विभाग के आधिकारिक आदेश पर निर्भर
उत्तर प्रदेश व बिहार
कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
स्थानीय जिला प्रशासन (DM) द्वारा निर्णय
उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश
लैंडस्लाइड और भारी बारिश की चेतावनी
संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में जिला स्तर पर छुट्टियां घोषित
केरल व तटीय राज्य
मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
प्रभावित जिलों में लोकल हॉलिडे का ऐलान सम्भव

स्कूलों को बंद करने का आदेश कौन देता है? क्या IMD भी स्कूलों को बंद कर सकता है? 

स्कूलों को बंद करने का आदेश स्थिति और कारण के आधार पर जिला प्रशासन यानी जिला मजिस्ट्रेट या डीएम (District Magistrate/DM) द्वारा और राज्य सरकार के शिक्षा विभाग (Education Department) या संबंधित स्कूल प्रबंधन द्वारा ही स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया जा सकता है।

नहीं, IMD कभी भी सीधे स्कूल को बंद करने का आदेश जारी नहीं कर सकता है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का काम केवल मौसम के मिजाज, बारिश की तेजी और खतरों जैसे जलजमाव, बाढ़, तूफान को देखते हुए ही क्षेत्रों और जिलों में अलर्ट जारी कर सकता है। 

Will schools be closed on August 14, 2026?

District Magistrate/DM और IMD की तरफ से कल स्कूलो को बंद करने का कोई भी ऑफिशियल आदेश नहीं दिया गया है। परंतु, भारी बारीश को देखते हुए और IMD द्वारा मौसम की स्थिती को देखते हुए ही कल चेतावनी जारी की जा सकती है। 14 August 2026 School Holiday से जुड़ी अपडेट के लिए छात्र यहां देखें। 

भारी बारिश से कौन-कौन से राज्य प्रभावित होंगे? School Holiday 14 August 2026 

IMD द्वारा जारी की गई नई अपडेट के अनुसार, 14 अगस्त को कई राज्यों में बारिश होने की पूरी-पूरी उम्मीद की जा सकती है। यहां नीचे से जानें कहां-कहां छुट्टी हो सकती है। साथ ही, कौन-कौन सी जगह शामिल है।

Jammu and Kashmir School Holiday Update 

जम्मू और कश्मीर उन क्षेत्रों में शामिल है, जहां मौसम विभाग की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 13-14 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश के कारण छुट्टी का ऐलान कर सकते हैं। 

Uttarakhand School Holiday Update

उत्तराखंड भी बारिश से प्रभावित राज्यों में से एक है, जहां हालात बिगड़ने पर ऑफिशियल स्थानीय स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर सकते हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। 

Himachal Pradesh School Holiday Update

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका है। पहाड़ी इलाका होने के कारण भूस्खलन और सड़क यातायात बाधित होने का खतरा भी बढ़ जाता है। 

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और अन्य एनसीआर क्षेत्रों के छात्रों के लिए, बारिश की चेतावनी का मतलब यह नहीं है कि स्कूल बंद रहेगा। अभिभावकों को घर से निकलने से पहले अपने-अपने स्कूल का संदेश या जिला प्रशासन की सूचना अवश्य देख लेनी चाहिए।

15 August 2026 Holiday 

स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2026 को सभी क्षेत्रों और राज्यो में सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस राष्ट्रीय पर्व के पर सभी सरकारी दफ्तर और स्कूलों में छुट्टी रहेगी।  

यहां भी पढ़े: JCECEB B.Sc Nursing Admit Card 2026: झारखंड बेसिक/पोस्ट-बेसिक के एडमिट कार्ड jceceb.jharkhand.gov.in पर जल्द

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates