Kanwar Yatra 2026 School Holidays: 11-12 अगस्त तक इन जिलों में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, देखें List

Kanwar Yatra 2026: स्कूल की छुट्टी के बारे में अपडेट: Kanwar Yatra के चलते कई जिलों में स्कूलो को बंद करने की डेट्स को आगे बढ़ा दिया गया है। छात्र यहां से जानें कावड़ यात्रा के चलते किन-किन जिलों में कब-तक के लिए स्कूलो को बंद किया गया है।

Aug 7, 2026, 14:39 IST

School Closed Due to Kanwar Yatra: सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। इस पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा काफी महत्व रखती है। साथ ही, काफी चर्चा में भी रहती है। कांवड़ यात्रा में जाने वाले लोग हरिद्वार से जल लेकर वापस मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए शामिल होते है। हर साल हाईवे और शहर की सड़कों पर लौटने वाले लाखों शिवभक्तों की भारी भीड़ और राजमार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन को देखते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 

छात्रों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करने के लिए हरिद्वार, मेरठ, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जैसे प्रमुख जिलों में शैक्षणिक स्कूलो की छुट्टियां 10, 11 और 12 अगस्त तक बढ़ा दी गई हैं। साथ ही, जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार यह नियम सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी (CBSE/ICSE/UP Board) और आंगनबाड़ी सेंटर पर समान रूप से लागू किया जाएगा। 

10 August 2026 Kanwar Yatra: कई स्कूलों में हुई छुट्टीयां 

सावन के इस पवित्र महिने के चलते आज यानी 10 अगस्त 2026 को कई स्कूलों और कोचिंग की छुट्टीयां कर दी गई है। कल शिवरात्रि के इस अवसर पर लोग कावड़ लेकर मंदिरों में जल अर्पित करने के लिए एक जगह शामिल हो रहे है। इस भीड़ को देखते हुए कई इलाकों में आज 10 तारीख के साथ-साथ कल यानी 11 - 12 अगस्त 2026 की छुट्टी कर दी गई है।   

जिलेवार स्कूल बंद रहने और खुलने का Schedule

अलग-अलग जिलों में कांवड़ यात्रा के रास्तों और भीड़ के दबाव को देखते हुए स्कूल छुट्टियों की डेट्स को तय किया गया है। इन सभी डिटेल्स को जानने के लिए छात्र  नीचे दी गई तालिका में जिलेवार स्थिति स्पष्ट की गई है:

जिला 
बंद रहने का टाइम 
स्कूल दोबारा खुलने की डेट
हरिद्वार 
30 जुलाई से 11 अगस्त 2026
12 अगस्त 2026
मेरठ 
3 अगस्त से 10 अगस्त 2026
11 अगस्त 2026
मुजफ्फरनगर 
3 अगस्त से 10 अगस्त 2026
11 अगस्त 2026
गाजियाबाद 
4 अगस्त से 12 अगस्त 2026
13 अगस्त 2026
बरेली
सावन के सभी सोमवार
मंगलवार को नियमित स्कूल
मेरठ
10 अगस्त 2026 
11 अगस्त 2026

ऑफलाइन कक्षाएं बंद, लेकिन ऑनलाइन मोड में जारी रहेगी पढ़ाई

आयोग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है। साथ ही, ऑफलाइन क्लासेस को भी बंद कर दिया गया है। परंतु, छात्रों के सेशन को नुकसान न पहुचे इसी कारण ऑनलाइन मोड में सभी क्लासेस के छात्रों को पढ़ाया जाएगा। 

  • डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग: कई स्कूल व्हाट्सएप, गूगल मीट, जूम और स्कूल ऐप्स के माध्यम से ऑनलाइन क्लास का टाइम-टेबल और Study Material को दे रहे है। 
  • होमवर्क और असाइनमेंट: टीचर्स द्वारा छात्रों को दैनिक आधार पर डिजिटल माध्यमों से होमवर्क और रिवीजन नोट्स को उपलब्ध कराया जाएगा। 

स्कूल प्रशासन से भी जानकारी प्राप्त करें 

सभी कक्षा के छात्रों और पेरेंट्स को स्कूल बंद होने से जुड़ी अपडेट्स के लिए स्कूल का लेटेस्ट नोटिफिकेशन को देखने की सलाह दी जाती है।

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates