SSC CGL Tier 1 Result 2026 Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2026 टियर-1 एग्जाम का रिजल्ट नवंबर के लास्ट या दिसंबर 2026 शुरूआती दिनों में जारी होने की उम्मीद की जी रही है। आयोग ने टियर-1 एग्जाम 30 सितंबर से 28 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित किए गए थे, जिसके बाद 4 नवंबर 2026 को प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट को भी जारी कर दिया गया था।
छात्रों के लिए ऑब्जेक्शन फिल करने की विंडो 7 नवंबर 2026 को रात 9:00 बजे बंद कर दी गई थी। साथ ही, अब आयोग ऑब्जेक्शन की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट तैयार कर रहा है। देशभर के लाखों ग्रेजुएट छात्रों के लिए SSC CGL एक सबसे प्रतिष्ठित सरकारी भर्ती एग्जाम है। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र अपने स्कोर, संभावित कट-ऑफ और रिजल्ट की सटीक तारीख को लेकर उत्सुक हैं।
SSC CGL Tier 1 Result 2026: कब जारी होगा Result?
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने फिलहाल टियर-1 रिजल्ट की कोई ऑफिशियल डेट्स जारी नहीं की है, लेकिन एग्जाम के पिछले रुझानों और आयोग की प्रक्रिया को देखते हुए SSC CGL 2026 Tier 1 Result दिसंबर 2026 के पहले हफ्ते में ssc.gov.in पर जारी किया जा सकता है।
आयोग सबसे पहले प्राप्त ऑब्जेक्शन का मूल्यांकन करेगा। यदि किसी क्वश्न के आंसर में करेक्शन पाया जाता है, तो फाइनल आंसर-की के आधार पर ही टियर-1 का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में PDF मेरिट लिस्ट के रूप में जारी होगा, जिसमें टियर-2 एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों के रोल नंबर और नाम शामिल होंगे। वहीं, सभी छात्रों के स्कोरकार्ड और सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स बाद में पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
Related Stories
अब तक के प्रमुख हाइलाइट्स और एग्जाम की अहम बातें
- एग्जाम की डेट्स: SSC CGL 2026 टियर-1 की कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) 30 सितंबर से 28 अक्टूबर 2026 तक चली थी।
- आंसर-की और ऑब्जेक्शन विंडो: टेंटेटिव आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट 4 नवंबर 2026 को जारी हुई थी, जिस पर 7 नवंबर 2026 (रात 9:00 बजे) तक हर क्वश्न 50 फीस के साथ ऑनलाइन ऑब्जेक्शन फिल की गईं।
- कुल वैकेंसी: इस भर्ती अभियान के अंदर 10,731 वैकेंसी पर सेलेक्श प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
- मार्किंग स्कीम: टियर-1 एग्जाम में हर सही आंसर के लिए +2 मार्क्स मिलते हैं, जबकि प्रत्येक गलत आंसर पर 0.50 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग लागू है।
ssc.gov.in से SSC CGL Result 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मेरिट लिस्ट को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं:
- SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘Result’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां ‘CGL’ टैब चुनें और ‘Combined Graduate Level Examination 2026: Candidates Shortlisted for Tier 2’ से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF फाइल खुल जाएगी।
- Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम खोजें और भविष्य के लिए PDF सेव कर लें।
रिजल्ट के बाद क्या होगी आगे की प्रक्रिया?
जो छात्र टियर-1 की कट-ऑफ को पार करेंगे, वे SSC CGL Tier 2 एग्जाम में शामिल होने के लिए एलिजिबल होंगे। टियर-2 के मार्क्स के आधार पर ही अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट, पोस्ट प्रेफरेंस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
यहां भी पढ़े: UGC Advisory: छात्र एडमिशन लेने से पहले जरूर पढ़े UGC एडवाइजरी, देखें Fake Universities List
