SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026: एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी जल्द जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

SSC CGL Answer Key 2026: एसएससी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीजीएल परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी करेगा, जिसकी लिखित परीक्षा 30 सितंबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आंसर-की की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Oct 30, 2026, 19:04 IST
SSC CGL Answer Key 2026
SSC CGL Answer Key 2026

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल (CGL) परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी करेगा, जिसकी परीक्षा 30 सितंबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की गई थी। एसएससी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से देश के अलग-अलग सरकारी मंत्रालयों और विभागों में कुल 10,731 रिक्त पदों को भरना चाहता है। पदों के चयन में टियर-1 परीक्षा (क्वालीफाइंग), टियर-2 परीक्षा (मेरिट स्कोरिंग) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। एसएससी सीजीएल की टियर-1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।

SSC CGL Answer Key Date 2026: आखिर कब जारी होगी उत्तर कुंजी? 

अगर हम पिछले साल की बात करें, तो एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा 2024 दिनांक 09 सितंबर से 26 सितंबर 2024 के बीच आयोजित की गई थी और प्रोविजनल आंसर-की परीक्षा खत्म होने के 7 दिन बाद यानी 03 अक्टूबर 2024 को जारी कर दी गई थी। साल 2023 में एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई 2023 को आयोजित की गई थी और प्रोविजनल आंसर-की परीक्षा खत्म होने के 5 दिन बाद अर्थात् 1 अगस्त 2023 को जारी की गई थी। अब इस बार एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा 30 सितंबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की गई है। ऐसे में उत्तर कुंजी 01 से 07 अक्टूबर 2026 के पहले हफ्ते में जारी की जाएगी। 

Related Stories

SSC CGL Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Login or Register टैब देखें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें। 

  • Application Status पर क्लिक करें। 

  • आपको वहां SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 मिल जाएगी। 

  • उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं। 

  • SSC CGL Tier 1 Marks 2026 कैसे कैलकुलेट करें?

    एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी से मार्क्स कैलकुलेट करने के लिए एग्जाम पैटर्न की जानकारी होना आवश्यक है। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न आते हैं और प्रत्येक प्रश्न 02 अंक का होता है, जिसके लिए कुल 01 घंटा (60 मिनट) दिया जाता है, जिसमें 0.50 की नेगेटिव मार्किंग शामिल है। अब उत्तर कुंजी से मार्क्स कैलकुलेट करने के लिए आप इस फॉर्मूले का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    प्रत्येक सही उत्तर के लिए +2 अंक

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -0.50 अंक (नेगेटिव मार्किंग) 

    स्कोर निकालने का फॉर्मूला - कुल अंक = (सही उत्तर x 2) - (गलत उत्तर x 0.50)    

    SSC CGL Tier 1 Expected Cut Off 2026

    एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा 2026 की संभावित कट-ऑफ जानने के लिए पिछले साल की कट-ऑफ जानना बेहद जरूरी है। हम आपको नीचे टेबल में साल पिछले साल यानी 2024 के अलावा अन्य कट-ऑफ दिखा रहे हैं। कट-ऑफ अंक समझने के लिए टेबल को ध्यान से देखने की सलाह दी जाती है। 

    एसएससी सीजीएल टियर 1 कट ऑफ 2024
    वर्ग
    न्यूनतम योग्यता अंक
    जनरल
    30 प्रतिशत 
    ओबीसी/ईडब्ल्यूएस
    25 प्रतिशत 
    अन्य सभी श्रेणियां 
    20 प्रतिशत 
     
    SSC CGL Tier 1 Cut Off 2023
    कैटेगरी
    वित्त एवं लेखा और एएओ कट-ऑफ अंक
    सांख्यिकी और जेएसओ कट-ऑफ अंक
    अन्य पोस्ट कट ऑफ
    SC
    154.29292
    148.50911
    126.68201
    ST
    148.98918
    146.65109
    118.16655
    OBC
    166.28763
    165.86857
    145.93743
    EWS
    167.18331
    166.06750
    143.44441
    UR
    169.67168
    168.53975
    150.04936
    OH
    147.95269
    132.72381
    115.98466
    HH
    126.86400
    80.99998
    77.72754
    PWD-Others
    109.82718
    -
    77.72754
    VH
    -
    114.60998
    121.59662 
    ESM
    -
    -
    100.29326
    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।