SSC CPO Tier-2 Exam City Slip 2026 OUT: एसएससी सीपीओ टियर 2 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड?

SSC CPO Tier-2 Exam City Slip 2026: एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीपीओ टियर 2 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप 2026 जारी कर दी है। एग्जाम 28 नवंबर 2026 को होगा। एसएससी सीपीओ की परीक्षा में शामिल होने वाले अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Nov 18, 2026, 19:42 IST
SSC CPO Tier-2 Exam City Slip 2026
SSC CPO Tier-2 Exam City Slip 2026

SSC CPO Tier-2 Exam City Slip 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर 18 नवंबर 2026 को एसएससी सीपीओ टियर 2 परीक्षा की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 जारी कर दी है। एग्जाम 28 नवंबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगा। एसएससी इस रिक्रूटमेंट परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या SSC CPO 2025 के तहत दिल्ली पुलिस (DP) और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फॉर्स (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर के कुल 3073 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में पेपर-1 लिखित परीक्षा, पीएसटी/पीईटी, पेपर-2, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है।  

एसएससी सीपीओ टियर 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एग्जाम की सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और ट्रैवल करने की योजना बना सकते हैं। 

SSC CPO Tier-2 Exam City Slip 2026 Download Link 

एसएससी सीपीओ पेपर 2 की एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिेए गए लिंक से भी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। 

Related Stories

एसएससी सीपीओ पेपर 2 की एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड लिंक

SSC CPO Tier-2 Exam City Intimation Slip 2026 -  हाइलाइट्स 

एसएससी सीपीओ टियर 2 के लिए एडमिट कार्ड 26 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। कोई गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है।  

विवरण
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नाम 
दिल्ली पुलिस (DP) और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फॉर्स (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर 
परीक्षा की तिथि 
28 नवंबर 2026
एग्जाम नोटिस 
जारी 
एग्जाम सिटी स्लिप 
जारी 
एडमिट कार्ड 
26 नवंबर 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
ssc.gov.in

SSC CPO Tier-2 Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

एसएससी सीपीओ टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने कैंडिडेट्स नीचे दिए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले सीईएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर Admit Card सेक्शन में जाएं। 

  • अब SSC CPO Tier-2 Admit Card 2026लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।