SSC GD Cut Off 2026: पिछले साल से कितनी अलग होगी इस बार की कटऑफ? यहां करें चेक

BSF, CISF, CRPF और अन्य फोर्स में 25,487 पदों के लिए SSC GD कांस्टेबल 2026 परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब कट ऑफ का इंतजार कर रहे हैं। कट-ऑफ अंक रिजल्ट के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार इस लेख में नीचे कैटेगरी वाइज संभावित SSC GD Cut Off 2026 देख सकते हैं।

Oct 9, 2026, 12:58 IST
SSC GD Cut Off 2026: पिछले साल से कितनी अलग होगी इस बार की कटऑफ?
SSC GD Cut Off 2026: पिछले साल से कितनी अलग होगी इस बार की कटऑफ?

SSC GD Constable Cut Off 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 25,487 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए एसएससी जीडी परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक आयोजित की थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब एसएससी जीडी कट ऑफ 2026 का इंतजार है। कट ऑफ के आधार पर तय होगा कि कौन से उम्मीदवार अगले राउंड यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में शामिल होंगे। एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का कट-ऑफ रिजल्ट के साथ जारी किया जाएगा। 

जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है और वे जानना चाहते हैं कि इस बार कितनी कट ऑफ जा सकती है, वे नीचे दी गई अपेक्षित कट ऑफ के आधार पर इस साल की संभावित कट ऑफ का अंदाजा लगा सकते हैं। 

 SSC GD Result 2026: एसएससी कांस्टेबल जीडी रिजल्ट कब आएगा?, यहां देखें लेटेस्ट खबर

SSC GD Cut Off 2026 [Expected]

SSC GD की आधिकारिक कट-ऑफ रिजल्ट के साथ जारी होगी। फिलहाल पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर संभावित कट ऑफ का अंदाजा लगाया जा सकता है। अनुमान के अनुसार, जनरल की कट ऑफ 140-150, OBC की 135-145, EWS की 138-148, SC की 125-135 और ST की 120-130 अंक के बीच रह सकती है। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में SSC GD की संभावित कट ऑफ अंक देख सकते हैं।

कैटेगरी
कट ऑफ अंक (अनुमानित)
General / UR
140-150
EWS
138-148
OBC
135-145
SC
125-135
ST
120-130

SSC GD Constable Cut Off 2026 कैसे डाउनलोड करें?

एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से ऑफिशियल एसएससी जीडी कट ऑफ मार्क्स की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर Notice Board सेक्शन में एसएससी जीडी कांस्टेबल कट-ऑफ लिंक पर क्लिक करें। 

  • कैटेगरी मार्क्स के साथ पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी। 

  • इसमें अपनी कट-ऑफ चेक करें और डाउनलोड करें। 

  • SSC GD Constable Bharti 2026- हाइलाइट्स 

    उम्मीदवार नीचे दी तालिका में एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

    आयोग का नाम
    कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
    परीक्षा का नाम
    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026
    कुल रिक्त पद
    25,487
    परीक्षा तिथि
    27 अप्रैल से 30 मई 2026
    चयन प्रक्रिया
    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन
    आधिकारिक वेबसाइट
    ssc.gov.in
    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates