SSC GD Result 2026: कब जारी होगा एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट?, जानें

Last Updated: Oct 11, 2026, 19:02 IST

SSC GD Result 2026: एसएससी की ओर से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट पीड़ीएफ फॉर्मेट में जारी होगा, जिसमें अगले राउंड के लिए चयनित उम्मीदवारों की डिटेल्स उल्लिखित होगी।

SSC GD Constable Result 2026 डाउनलोड करें।
SSC GD Constable Result 2026 डाउनलोड करें।

SSC GD Result 2026 Sarkari Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, एसएसएफ और असम राइफल्स में कांस्टेबल तथा राइफलमैन के पदों को भरा जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दी है, वे परिणाम जारी होने के बाद SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग परिणाम के साथ कटऑफ अंक भी जारी करेगा। मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर होगा, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले राउंड के लिए चयनित माने जाएंगे। आयोग इस भर्ती अभियान के माध्यम आयोग कुल 25,487 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। 

SSC GD Cut Off 2026: पिछले साल से कितनी अलग होगी इस बार की कटऑफ? यहां करें चेक

SSC GD Result 2026 कब आएगा?

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोग ने 15 जून 2026 को उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर 20 जून 2026 तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

आयोग का नाम

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

परीक्षा का नाम

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026

कुल रिक्त पद

25,487 पद

परीक्षा मोड

CBT 

एसएससी जीडी परीक्षा तिथि 2026

27 अप्रैल से 30 मई 2026

उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि

15 जून 2026

आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि

20 जून 2026, शाम 6 बजे

एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 डेट

अक्टूबर 2026 (संभावित)

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

SSC GD Constable Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी जिसने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दी है, वे नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

  • होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा। 

  • इसमें अपनी डिटेल्स चेक करें और डाउनलोड करके सेव कर लें। 

SSC GD Merit List 2026 PDF में क्या जानकारी उल्लिखित होगी?

एसएससी जीडी मेरिट लिस्ट 2026 पीडीएफ में निम्नलिखित जानकारी दी होती है।

  • अभ्यर्थी का रोल नंबर और नाम

  • परीक्षा का नाम

  • कैटेगरी

  • प्राप्त अंक

  • कट ऑफ अंक

  • क्वालिफाइंग स्टेटस

  • अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों का विवरण

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 11, 2026, 19:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News