घर पर लग गया सोलर सिस्टम, फिर भी खाते में नहीं आया सब्सिडी का पैसा, करें यह काम
PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर सिस्टम लगने के बाद सब्सिडी नहीं मिली है? ऐसे में किन कारणों से पैसा अटक सकता है और सब्सिडी पाने के लिए क्या करना होगा, इसके बारे में विस्तार से समझते है।
PM Surya Ghar Subsidy: बिजली का बिल कम करने के लिए आपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा लिया, लेकिन अब सब्सिडी के पैसे का इंतजार कर रहे हैं? यदि सिस्टम लगने के बाद भी आपके बैंक खाते में सब्सिडी नहीं पहुंची है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। कई बार नाम या बैंक डिटेल में छोटी-सी गड़बड़ी, नेट मीटर लगने में देरी या बिजली विभाग की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण पेमेंट रुक जाता है।
ऐसे में यदि आपने भी इस योजना के तहत सोलर लगवाया है और पैसा अभी तक नहीं आया है, तो सबसे पहले ये चीजें चेक कर लें।
क्यों रुक सकती है सब्सिडी?
1. डॉक्यूमेंट में नाम अलग-अलग होना
आधार कार्ड, बिजली बिल और बैंक खाते में दर्ज नाम में अंतर होने पर आवेदन में दिक्कत आ सकती है। नाम की स्पेलिंग में छोटा-सा अंतर भी कई बार पेमेंट को रोक सकता है।
2. रजिस्टर वेंडर से नहीं लगवाया सोलर
पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर सिस्टम लगाने के लिए रजिस्टर्ड वेंडर का चयन करना जरूरी है। यदि आपने किसी ऐसे वेंडर से सिस्टम लगवाया है जो योजना के तहत अधिकृत नहीं है, तो सब्सिडी मिलने में दिक्कत हो सकती है।
3. सोलर सिस्टम की क्षमता और स्वीकृत लोड में अंतर
आपके बिजली कनेक्शन का स्वीकृत लोड और लगाए गए सोलर सिस्टम की क्षमता भी महत्वपूर्ण हैं। यदि दोनों में नियमों के अनुसार तालमेल नहीं है, तो आवेदन रुक सकता है।
4. नेट मीटर अभी तक नहीं लगा
सोलर सिस्टम लगने के बाद नेट मीटरिंग की प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है। यदि DISCOM की तरफ से नेट मीटर लगना या उसका वेरिफिकेशन अभी बाकी है, तो सब्सिडी रुक सकती है।
5. मंजूरी से पहले लगा दिया सोलर
योजना के तहत आवेदन करने और DISCOM से जरूरी तकनीकी मंजूरी (Feasibility Approval) मिलने से पहले ही सोलर सिस्टम लगवा लेना भी परेशानी का कारण बन सकता है।
कैसे मिलेगी रुकी हुई सब्सिडी?
सब्सिडी रुकने पर नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो कर सकते है-
आवेदन का स्टेटस सबसे पहले देखें
सबसे पहले PM Surya Ghar के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन का स्टेटस चेक करें। यहां से आपको पता चल जाएगा कि आपकी एप्लीकेशन किस फेज में है और कहां रुकी हुई है।
बैंक अकाउंट और आधार डिटेल्स
यह जरूर देख लें कि आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक/सीडेड है और बैंक खाते में दर्ज नाम वही है जो आपके आवेदन और जरूरी डॉक्यूमेंट में है।
बैंक की डिटेल्स दोबारा अपडेट करें
यदि बैंक डिटेल से जुड़ी जानकारी रिजेक्ट हो गई है, तो पोर्टल पर सही डिटेल्स के साथ क्लियर कैंसिल चेक या पासबुक की कॉपी दोबारा अपलोड करें।
1 kW सोलर से कितने यूनिट बिजली बनेगी? लगवाने में आएगा कितना खर्च और मिलेगी कितनी सब्सिडी
DISCOM से करें संपर्क
यदि वेंडर ने सोलर सिस्टम लगा दिया है, लेकिन आगे की प्रक्रिया नहीं बढ़ रही, तो अपने इलाके के बिजली विभाग यानी DISCOM से संपर्क करें। वहां नेट मीटरिंग और सिस्टम की कमीशनिंग की स्थिति के बारे में जानकारी लें।
कमीशनिंग की प्रक्रिया पूरी होना जरूरी
सोलर सिस्टम की जांच और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कमीशनिंग सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने और जरूरी डिटेल्स पोर्टल पर अपडेट होने के बाद ही सब्सिडी पेमेंट की प्रक्रिया आगे बढ़ती है।
कब तक खाते में आती है सब्सिडी?
सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सब्सिडी की रकम DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। हालांकि, पैसा आने में लगने वाला समय आवेदन की स्थिति, DISCOM की प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट के वेरीफिकेशन पर निर्भर करता है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2024 को पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य देश के घरों की छतों पर सोलर सिस्टम को बढ़ावा देना और लोगों के बिजली खर्च को कम करना है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.