SSC GD Result 2026: जानें कब आएगा एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट?

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR और SSF अलग-अलग पोस्ट का जारी किया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र रिजल्ट से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए आगे लेख देखें।

Jul 16, 2026, 19:22 IST

SSC GD Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित जीडी कांस्टेबल (GD Constable) एग्जाम 2026 में शामिल हुए छात्रों का आयोग ने बहुत जल्द कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBT) के रिजल्ट नई ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जुलाई के आखिरी हफ्ते तक जारी कर सकता है।

BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR और SSF में कांस्टेबल पोस्ट के लिए एग्जाम दिए है, तो रिजल्ट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट, एक्सपेक्टेड डेट और फिजिकल टेस्ट (PET/PST) की पूरी प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए यहां देखें। 

SSC GD Result 2026 से जुड़ी अपडेट्स  

SSC GD रिजल्ट जारी होने से पहले एग्जाम से जुड़े मुख्य नंबर और डिटेल्स को देखने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

एग्जाम से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 
पूरी डिटेल्स 
रजिस्ट्रेशन बोर्ड का नाम
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पोस्ट का नाम
कांस्टेबल (General Duty)
एग्जाम का आयोजन
27 अप्रैल से 30 मई 2026
प्रोविजनल आंसर-की
15 जून 2026 को जारी
रिजल्ट मोड
ऑनलाइन (PDF मेरिट लिस्ट के रूप में)
एक्सपेक्टेड रिजल्ट डेट
जुलाई 2026 (अंतिम सप्ताह)
ऑफिशियल वेबसाइट

एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्श फिल करने के लिए विंडो को बंद कर दिया गया है। अब आयोग फाइनल आंसर-की के मूल्यांकन के बाद सीधे रिजल्ट और स्टेट-वाइज कटऑफ जारी करेगा।

SSC GD कांस्टेबल का रिजल्ट कैसे चेक करें? 

SSC GD रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक के कारण सर्वर डाउन हो जाता है। ट्रेफिक से बचने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।  

1. ऑफिशियल वेबसाइट - SSC GD कांस्टेबल का रिजल्ट देखने के लिए छात्र  ssc.gov.in वेबसाइट पर विजिट करें। 

2. Result ऑप्शन - होमपेज पर ऊपर दिए गए 'Result' के ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. Constable-GD Section - अलग-अलग एग्जाम की लिस्ट में से 'Constable-GD' सेक्शन पर क्लिक करें।

4. PDF Link - यहां आपको मेल और फीमेल छात्रों के लिए अलग-अलग रिजल्ट PDF का लिंक दिखाई देगा।

5. Download Button - 'Result PDF' के लिंक पर क्लिक करें, जिससे मेरिट लिस्ट आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।

6. सर्च बार - PDF फाइल को खोलें और Ctrl + F दबाकर रोल नंबर को सर्च करें। 

SSC GD Constable का रिजल्ट जारी होने के बाद उपर दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर पाएंगे। साथ ही, छात्र सभी लेटेस्ट अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को देखते रहें। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates