SSC JHT Result 2026: एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सीबीटी 1 रिजल्ट जल्द, ऐसे कर पाएंगे चेक

SSC JHT Result 2026: एसएससी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। इसका एग्जाम 8 सितंबर और 13 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया था। एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सीबीटी 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

Nov 4, 2026, 12:46 IST
SSC JHT Result 2026
SSC JHT Result 2026

SSC JHT Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO), सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT) और सीनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (STO) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। इस एग्जाम की उत्तर कुंजी 21 सितंबर 2026 को जारी की गई थी। एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सीबीटी 1 की परीक्षा 08 सितंबर और 13 सितंबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

SSC JHT Paper 1 Result 2026 डाउनलोड लिंक

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सीबीटी 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगा। डाउनलोड लिंक नीचे टेबल में भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

Related Stories

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सीबीटी 1 रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 
जल्द 

SSC JHT Result 2026 - हाइलाइट्स 

एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर (जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO), सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT) और सीनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (STO) के माध्यम से 303 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में सीबीटी 1 और लेखन शामिल है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकेते हैं। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 
पद का नाम 
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO), सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT) और सीनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (STO) 
रिक्त पदों की संख्या 
303 
चयन प्रक्रिया 
सीबीटी 1 और सब्जेक्टिव पेपर (लेखन और ट्रांसलेशन) 
सीबीटी 1 परीक्षा की तिथि 
08 सितंबर और 13 सितंबर 2026 को आयोजित 
आंसर-की जारी होने की तिथि 
21 सितंबर 2026 
रिजल्ट 
जल्द 
रिजल्ट डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 
रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड 
ऑफिशियल वेबसाइट 
ssc.gov.in

SSC JHT CBT 1 Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सीबीटी 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर Quick Links में Result सेक्शन देखें।

  • अब  SSC JHT Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें। 

  • Ctrl+F का उपयोग करके PDF में अपना नाम सर्च करें। 

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।