SSC Stenographer Grade C Recruitment 2026: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी के 320 पदों के लिए आवेदन शुरु, ये रहा Apply Link

SSC Stenographer Grade C Recruitment 2026: एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी के कुल 320 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 08 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

Nov 17, 2026, 19:37 IST
SSC Stenographer Grade C Recruitment 2026
SSC Stenographer Grade C Recruitment 2026

SSC Stenographer Grade C Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर दिनांक 17 नवंबर 2026 को विज्ञापन संख्या 4/12/2026-CONF-5 के तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी के कुल 320 पदों भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। ये भर्तियां केंद्रीय सचिवालय, रेलवे बोर्ड, एएफएचक्यू, विदेश मंत्रालय (आईएफएस ब्रांच बी), चुनाव आयोग और सतर्कता आयोग आदि में की जानी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 17 नवंबर 2026 को 12.00 बजे से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 08 दिसंबर 2026 तक है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  

SSC Stenographer Grade C Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एजुकेशनल सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट और आधार कार्ड पहले से तैयार रखने चाहिए। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक 17 नवंबर 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स नीचे  दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Related Stories

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी पद ऑनलाइन आवेदन लिंक 

SSC Stenographer Grade C Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

कर्मचारी चयन आयोग स्टेनोग्राफर के पदों में चयन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, स्किल टेस्ट, सर्विस रिकॉर्ड की जांच और फाइनल मेरिट लिस्ट शामिल है। आप नीचे दी गई टेबल से जरूरी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 
पद का नाम 
स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी
रिक्त पदों की संख्या 
320  
नोटिफिकेशन 
जारी 
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
17 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
08 दिसंबर 2026
चयन प्रक्रिया 
कंप्यूटर आधारित परीक्षा, स्किल टेस्ट, सर्विस रिकॉर्ड की जांच और फाइनल मेरिट लिस्ट
ऑफिशियल वेबसाइट 
ssc.gov.in

SSC Stenographer Grade C Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास संबंधित सेवा के नियमित रूप से नियुक्त आशुलिपिक ग्रेड ‘डी’, जिनकी निर्णायक तिथि तक निर्धारित वर्षों की अनुमोदित सेवा (सामान्यतः 6 वर्ष) पूरी हो चुकी हो + कंप्यूटर साक्षरता होनी चाहिए। 

SSC Stenographer Grade C Recruitment 2026 ऑनलाइन आवदेन कैसे करें? 

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rrcpryj.org पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • SSC Stenographer Grade C Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डिटेल्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।