Supreme Court JCA Answer Key 2026: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA) भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की आज 22 नवंबर को आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने 20 नवंबर 2026 को आयोजित हुई इस ऑब्जेक्टिव परीक्षा में भाग लिया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वे निर्धारित शुल्क का भुगतान कर समय सीमा के भीतर अपनी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Supreme Court JCA Answer Key 2026 PDF Download Link
सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA) के 250 पदों (विज्ञापन संख्या F.6/2026-SC (RC)) की भर्ती के तहत 20 नवंबर 2026 को हुई ऑब्जेक्टिव परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि से लॉग इन कर अपना स्कोर देख सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
क्लिक करें:-Supreme Court JCA Answer Key Link
Related Stories
SCI JCA Answer Key 2026 Objection Last Date आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि क्या है?
उम्मीदवार जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की आंसर की पर 23 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे) तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न फीस देनी होगी, जो आपत्ति सही निकलने पर वापस मिल जाएगी। परीक्षा में हर सही उत्तर देने पर 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। अभ्यर्थी को परीक्षा में पास होने के लिए 100 में से कम से कम 50 अंक लाना जरूरी है। सभी उठाई गई आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा, जिसके बाद पास होने वालों को टाइपिंग टेस्ट और डिस्क्रिप्टिव टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
Supreme Court Junior Court Assistant Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA) आंसर की 2026 डाउनलोड करने करने के लिए नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
-
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए 'Notices' या 'Recruitments' टैब पर क्लिक करें।
"Junior Court Assistant Examination-2026 Answer Key / Objection Link" वाले नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि) डालकर लॉग इन करें।
स्क्रीन पर आपकी रिस्पांस शीट और आंसर की दिखाई देगी, इसे डाउनलोड (PDF) कर लें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
SCI JCA Answer Key: ऑब्जेक्शन दर्ज कैसे करें?
सुप्रीम कोर्ट JCA प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के लिए sci.gov.in के Recruitments सेक्शन में "JCA Answer Key / Objection Link" पर जाएं। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि से लॉग इन कर अपनी रिस्पांस शीट खोलें। संबंधित प्रश्न चुनें, सहायक दस्तावेज अपलोड करें और प्रति प्रश्न ₹100 शुल्क देकर 23 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे) तक सबमिट करें। आपत्ति सही पाए जाने पर शुल्क रिफंड कर दिया जाएगा।
